scriptकेन्द्रीय मंत्री की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष बुलाने पर भी नहीं आए मंच पर | Union Minister in Barmer | Patrika News

केन्द्रीय मंत्री की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष बुलाने पर भी नहीं आए मंच पर

locationकोलकाताPublished: Feb 20, 2017 06:21:00 am

– सामाजिक समरसता मंच की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम : शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह की रही मंच पर उपस्थिति, नहीं आए जालमसिंह रावलोत

BARMER

BARMER

सामाजिक समरसता मंच की ओर से रविवार को भगवान महवीर टाऊन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित संगोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जालमसिंह रावलोत बुलावे पर भी मंच पर नहीं आए। उखड़े-उखड़े रहे भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बिना किसी से मिले रवाना हो गए।
सामाजिक समरसता मंच की आेर से रविवार को भगवान महावीर टाउन हॉल में प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रिय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने की। मुख्य अतिथि विधान सभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह रहे। यूआईटी अध्यक्ष डॉ प्रियंका चौधरी, चौहटन विधायक तरूण राय कागा, शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह, चीफ इंजीनीयर रेलवे एन आर चौधरी, राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी व ताराचंद जाटोल विशिष्ट अतिथ थे । इस मौके पर डॉ भीमराव अम्बेडकर व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों में समानता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रिय वित्त राज्यमंत्री अजुर्नराम मेघवाल ने कहा कि सामाजिक समरसता की परम्परा सदियों से चली आ रही है, लेकिन इस परंपरा को तोडा किसने यह सोचने का विषय यह है। समाज में सामाजिक समरसता की आग लगनी चाहिए। समाज में भेदभाव दूर होने चाहिए। पूर्व में मीरां बाई ने रैदास के गुरू बनाया। बाबा रामदेव ने डाली को बहन बनाया। 
भाजपा जिलाध्यक्ष नाराज नजर आए

मंच की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष जालमसिंह रावलोत का मंच से नाम पुकारा गया तो भी रावलोत मंच पर नहीं आए। कार्यक्रम के दौरान रावलोत ने टाउन हॉल में सबसे पीछे सीट पर बैठे रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष पीछे की सीट पर बैठकर सुनते रहे। इसकी भनक जब यूआईटी अध्यक्ष डॉ. प्रियंका चौधरी को पड़ी तो उनको बुलाने के लिए प्रियंका चौधरी ने उनसे बात की लेकिन जिलाध्यक्ष मंच पर नहीं आए। कार्यक्रम के समापन पर जब पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष से मंच पर नहीं आने का कारण पुछा तो उन्होने कहा कि ये भाजपा का कार्यक्रम नहीं था इसलिए इसके बारे में कुछ भी नहीं बताऊंगा। कार्यक्रम के समापन पर वह बिना किसी से मिले डाक बंगले चले गए।
चंचल प्राग मठ पहुंचे मंत्री

टाऊन हॉल कार्यक्रम से आने से पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल शहर के ढाणी बाजार स्थित चंचल प्राग मठ पहुंचे। चंचल महाराज की समाधि की पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने महंत शम्भुनाथ सैलानी व अभयनाथ महाराज से मिलकर आर्शीवाद प्राप्त किया। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो