scriptहवाई सफर पर त्योहारों की मार | havaee saphar par tyohaaron kee maar | Patrika News

हवाई सफर पर त्योहारों की मार

locationकोलकाताPublished: Nov 04, 2018 08:10:21 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– कोलकाता आने के लिए देना पड़ रहा है तीन गुना किराया
– दिल्ली-मुम्बई से आने का किराया हुआ 35 हजार

kolkata west bengal

हवाई सफर पर त्योहारों की मार

कोलकाता. त्योहारी सीजन में कोलकाता आने का हवाई सफर तीन गुना महंगा हो गया है। आलम यह है कि कोलकाता से दिल्ली-मुम्बई जाने के मुकाबले मुम्बई दिल्ली से कोलकाता का टिकट त्योहारी सीजन में तीन गुना तक बढ़ गया है। जैसे-जैसे दिवाली, कालपूजा, भाईदूज या भाईफोटा त्योहारों की तिथि पास आ रही है वैसे-वैसे किराए में बढ़ोतरी हो रही है।टिकटों की कीमतें आसमान छूने के सवाल पर डीजीसीए के अधिकारियों ने कोई टिप्पणी नहीं की। कई गुना तक बढ़ी टिकटों के कारण बहुत से यात्रियों को यात्रा रद्द करनी पड़ी है। वहीं, बहुत से लोग ट्रेन से सफर करने को मजबूर हुए हैं।

2 नवम्बर को हवाई टिकट किराया

कोलकाता से मुम्बई – 9900

मुम्बई से कोलकाता – 35500

कोलकाता से दिल्ली – 6640

दिल्ली से कोलकाता – 30000

कोलकाता से बंगलुरु – 7500

बंगलुरु से कोलकाता – 15000

कोलकाता से चेन्नई – 7800

चेन्नई से कोलकाता – 34000
………..

इनका कहना है…
एयरलायन्स त्योहारी सीजन का फायदा उठा रही हैं। हवाई टिकटों की कीमतों पर नियंत्रण के लिए रेगुलेटरी कमेटी का होना जरूरी है। कीमतों में बढ़ोतरी से बड़ा तबका हवाई सफर से वंचित हो जाता है। खास-खास मौके पर मनमाना किराया वसूलना ठीक नहीं है। इससे उड्डयन के साथ ही अन्य क्षेत्र में भी असर पड़ता है। सरकार चाहती है आम लोग उड़ान का इस्तेमाल करें पर ऐसा हो नहीं रहा है।

अनील पंजाबी, चेयरमैन पूर्वी क्षेत्र, ट्रेवल एजेन्ट्स फिडरेशन आफ इंडिया

 

एयर इंडिया ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

कोलकाता . एयर इंडिया, पूर्वी क्षेत्र, ने 29 अक्टूबर से 2 नवंबर 2018 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया। एयर इंडिया के सतर्कता विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत अखंडता प्रतिज्ञा के साथ हुई। इस अवसर पर स्कूलों में, एयरपोर्ट पर, कर्मचारियों के बीच निबन्ध प्रतियोगिताएं,कार्यशालाओं का आयोजन किया। भष्टाचार मुक्त देश व संस्थान को बनाने पर चर्चा और एक्स्टेम्पो का आयोजन किया गया। कर्मचारियों के लिए आयोजित कार्यशाला के साथ सप्ताह समाप्त हुआ। आयोजनों में क्षेत्रीय निदेशक पूर्वी क्षेत्र कैप्टन रोहित भसीन, वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से कार्यस्थल को भष्टाचार से मुक्त बनाने के बारे में अधिक सतर्क व जागरूक रहने को कहा। कर्मचारियों ने विविध आयोजनों में उत्साह के साथ भाग लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो