scriptमहानगर में हॉकरों को चिन्हित करेगा नगर निगम | hawkers of kolkata will be provided individual number. | Patrika News

महानगर में हॉकरों को चिन्हित करेगा नगर निगम

locationकोलकाताPublished: Dec 16, 2018 04:02:43 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– महानगर में भारी संख्या में मौजूद हॉकरों को कोलकाता नगर निगम जल्द ही चिन्हित कर उन्हें परिचयपत्र देने जा रहा है। जल्द ही हॉकरों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Kolkata, West Bengal, India

महानगर में हॉकरों को चिन्हित करेगा नगर निगम

 

कोलकाता. महानगर में भारी संख्या में मौजूद हॉकरों को निगम जल्द ही चिन्हित करने जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को निगम मुख्यालय में हॉकरों के लिए बनी टाउन वेंडिग कमेटी की बैठक की गई। बैठक के बाद एमआईसी व कमेटी के अध्यक्ष देवाशीष कुमार ने बताया कि महानगर में दिन-ब-दिन हॉकरों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से पूरे शहरवासियों को परेशानी हो रही है। ऐसे में बार-बार निगम पर हॉकरों को हटाने का दवाब दिया जा रहा है। हाकरों को हटाना तो संभव नहीं है, लेकिन उन्हें चिन्हित कर अवैध रूप से अतिक्रमण कर फूटपाथों पर बैठे हॉकरों को हटाना संभव है। इसीलिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर निगम ने पहले शहर में मौजूद हॉकरों को चिन्हित करने का फैसला लिया है। इसके बाद चिन्हित हॉकरों को निगम की ओर से प्रमाण पत्र व हॉकर नम्बर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही हॉकरों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो