scriptरिसड़ा आंचलिक समिति का होली मिलन | holi milan | Patrika News
कोलकाता

रिसड़ा आंचलिक समिति का होली मिलन

केशरिया ठंडाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता

कोलकाताApr 01, 2019 / 10:47 pm

Shishir Sharan Rahi

kolkata

रिसड़ा आंचलिक समिति का होली मिलन

कोलकाता. खंडेलवाल वैश्य समाज रिसड़ा आंचलिक समिति के होली मिलन का आयोजन हमीरागाछी स्थित काशी विश्वनाथ सेवा समिति के उद्यान प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें सदस्यों का चंदन, रोली एवं गुलाल से स्वागत किया गया। केशरिया ठंडाई, नाश्ते के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेलकूद प्रतियोगिता हुई। संचालन सांस्कृतिक संयोजक स्वाति शाह ने किया जिसमें समाज के 51 कलाकारों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शंकरलाल खुंटेटा ने स्वागत सम्बोधन दिया। पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही भारत माता के उदघोष के साथ जवानों को सलाम किया गया। समिति अध्यक्ष गोपाल सहारिया ने समिति के उद्देश्यों से अवगत कराया और सचिव अरविंद डंगायच ने समिति की गतिविधियों की जानकारी दी। कोलकाता समाज के अध्यक्ष रवीन्द्र डंगायच, सचिव साकेत दुसाद, महासभा उपाध्यक्ष सुभाष बम्ब ने शुभकामना दी। लड्डूगोपाल खुंटेटा, श्याम सुंदर डंगायच, सुरेश कायथवाल, घनश्याम खुंटेटा का सम्मान किया गया। सुरेश कायथवाल का सहयोग रहा।
—-नवीन कार्यकारिणी का चुनाव
सुरुचि भोज के बाद 2019-20 के नवीन कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ जिसमें गोपाल सहारिया सभापति, नवल बैद सचिव, रामप्रसाद तमोलीया सह-सचिव, विमल जसोरीया कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य मनीष घीया, सुनील मेठी, नीरज जसोरीया, श्याम सोंखिया, किशन सोंखिया, रमेश दुसाद, स्वाति शाह का चयन हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को पुरस्कृत किया गया। नीरज जसोरीया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Home / Kolkata / रिसड़ा आंचलिक समिति का होली मिलन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो