scriptBJP Congress : कैसे राहुल गांधी करेंगे महात्मा गांधी का सपना साकार | How Rahul Gandhi will fulfill Mahatma Gandhi's dream | Patrika News

BJP Congress : कैसे राहुल गांधी करेंगे महात्मा गांधी का सपना साकार

locationकोलकाताPublished: Jul 31, 2019 10:59:57 pm

Submitted by:

Manoj Singh

भाजपा नेता ने कांग्रेस नेता पर कसा तंज

Kolkata West Bengal

BJP Congress : कैसे राहुल गांधी करेंगे महात्मा गांधी का सपना साकार

कहा, ममता और ठाकरेकी स्थिति नाच न जाने आंगन टेड़ा जैसी

कोलकाता
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से महात्मा गांधी का सपना पूरा करने, इवीएम के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मनसे प्रमुख राज ठाकरे की बैठक पर तीखा कटाक्ष किया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी का जो सपना देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पूरा नहीं कर सके गांधी का वो सपना अब राहुल गांधी पूरा कर दिखाएंगे। देश आजाद होने के बाद महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस एक आंदोलन का नाम है। देश आजाद हो गया है अब इसे समाप्त कर दिया जाए। फिर भी राजनीतिक लाभ और सत्ता के लिए जवाहर लाल नेहरू ने गांधी जी की बात नहीं मानी। लेकिन अब राहुल गांधी महात्मा गांधी का वह सपना पूरा कर देंगे। कांग्रेस को वे ही डूबाएंगे।
अन्य राज्यों के साथ पश्चिम बंगाल में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा करने आए शिवराज सिंह चौहान इस दिन कोलकाता स्थित पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रताप बनर्जी और संजय सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता उपस्थित थे।

चौहान ने कहा कि जब जहाज डूबता है तो अंतिम छण तक कैप्टन जहाज को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन राहुल गांधी सबसे पहले कूद गए हैं। उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

देश की जनता की ओर से जात-पात और परिवारवाद वाली पार्टियों को खारिज कर दिए जाने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टी को छोड़ कर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित देश की सभी राजनीतिक पार्टियां जाति और परिवारवादी हैं। अब इनका सफाया होने वाला है, जिसमें बुआ की पार्टी बहुजन समाज पार्टी और भतीजा की पार्टी समाजवादी पार्टी भी शामिल है।

ईवीएम के खिलाफ ममता बनर्जी और राज ठाकरे के गोलबंद होने पर कटाक्ष करते हुए चौहान ने कहा कि दोनों की स्थिति नाच न जाने आंगन टेड़ा वाली कहावत जैसी है। दोनों अपने-अपने राज्य में फेल हो गए हैं। इस लिए लोकसभा चुनाव में अपनी हारने का इवीएम में गड़बड़ी होने का बहाना बना रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो