scriptसोफे से झुलसा मिला सिविल इंजीनियर का शव | howrah engineer found dead in home | Patrika News

सोफे से झुलसा मिला सिविल इंजीनियर का शव

locationकोलकाताPublished: Jan 14, 2018 11:16:16 pm

Submitted by:

Paritosh Dube

मानसिक रुप से परेशान था मृतक
 

kolkata
हावड़ा

चटर्जी थाना इलाके के हजारहाथ कालीतल्ला के समीप अनंतदेव मुखर्जी लेन स्थित अपने घर में शनिवार की देर रात को आग से झुलसने के कारण एक सिविल इंजीनियर की मौत हो गई। मृतक के मानसिक रुप से परेशान रहने की बात सामने आ रही है। मृतक का नाम शांतनू मुखर्जी(55) है। वह राज्य सरकार के लोक स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। मकान के प्रथम तल्ले के एक कमरे में अकेले रहते थे। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उनकी मां रहती थी। आग लगने की भनक उनकी मां को भी नहीं लगी। पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने आग लगने की खबर पुलिस को दी। पुलिस जब तक पहुंची तब तक दमकलकर्मी आग बुझा चुके थे।
पुलिस ने बताया कि शांतनू का शव प्रथम तल्ले के कमरे के सोफे से झुलसी हुई अवस्था में बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दमकल के अधिकारी के मुताबिक प्राथमिक जांच में यह सामने आ रहा है कि शांतनू की सिगरेट या फिर ठंड से बचने के लिए रखी गई आग कारण हो सकती है। मृतक की मां बंदना बंद्योपाध्याय ने बताया कि वह रात को सो गई थीं। उन्हें कुछ पता ही नहीं चला। सुबह घर में काम करने वाली नौकरानी मालती दास ने बताया कि मकान के पहले तल्ले से धुंआ निकलते हुए दिख रहा है।
बताया जाता है कि शांतनू की पहली पत्नी से तलाक का मामला चल रहा है। दूसरी पत्नी न्यू अलीपुुर में रहती है। स्थानीय निवासी सुप्रिय गुप्ता ने बताया कि शांतनू ने बेसू से सिविल इंजीनियरिंग पास की थी। उसे सिगरेट पीने की आदत थी। वे पढ़ाई लिखाई में मेधावी थे। कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान लग रहे थे। प्राथमिक जांच में यह दुर्घटना ही मालूम हो रही है। उनकी दूसरी पत्नी को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो