script

हावड़ा स्टेशन: महिला का नग्न शव मिला

locationकोलकाताPublished: May 24, 2019 10:53:49 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

हावड़ा स्टेशन: महिला का नग्न शव मिला

kolkata

हावड़ा स्टेशन: महिला का नग्न शव मिला

हावड़ा स्टेशन: महिला का नग्न शव मिला

हावड़ा
हावड़ा स्टेशन के समीप एक होटल के पास एक महिला का नग्न शव गुरुवार देर रात मिलने से अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने बताया कि उक्त महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला के शव पर जख्मों के निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र २५-३० वर्ष के आस पास है। डबसन लेन के समीप शव मिला है। महिला कौन है। इसका पता नहीं चल पाया है। उसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला भिखारी है। वह कैसे मरी इसका पता नहीं चल पाया है। किसी दुर्घटना में उसकी मौत हुई लगती है। बहरहाल इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। आस पास के दुकानदार व रहनेवालों से भी पूछताछ की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि उक्त महिला को संदेहजनक अवस्था में घूमते देखा गया था। महिला से दुष्कर्म करने के बाद हत्या की बात से पुलिस ने इंकार किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो