scriptपश्चिम बंगाल में अवैध असलहा का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार | Huge Illegal arms recovered from West Bengal, 2 arrested | Patrika News

पश्चिम बंगाल में अवैध असलहा का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Feb 24, 2020 06:09:30 pm

मुर्शिदाबाद जिला नकली नोटों एवं मवेशी तस्करी का भी हब है। यहां बांग्लादेश से बड़े पैमाने पर नकली नोट लाया जाता है। फिर देश के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई की जाती है। यहां से भारी संख्या में मवेशियों की बांग्लादेश में तस्करी की जाती है…

पश्चिम बंगाल में अवैध असलहा का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में अवैध असलहा का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

कोलकाता

भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की पुलिस ने अवैध असलहा की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास अवैध असलहा का जखीरा बरमाद किया गया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान हलीम शेख और बदलू शेख के रूप में हुई है। पुलिस उपाधीक्षक संदीप सेन ने बताया कि सूचना के आधार पर रविवार रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 7.65 एमएम बोर के पांच, 7.62 बोर के तीन, 1 सिक्स चैम्बर और 12बोर की एक गन बरामद की गई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये दोनों अवैध असलहा कहां से लाए थे। पुलिस का अनुमान है कि ये दोनों पेशेवर तस्कर हैं।
मुर्शिदाबाद जिला नकली नोटों एवं मवेशी तस्करी का भी हब है। यहां बांग्लादेश से बड़े पैमाने पर नकली नोट लाया जाता है। फिर देश के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई की जाती है। यहां से भारी संख्या में मवेशियों की बांग्लादेश में तस्करी की जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो