scriptफैशन शो के साथ श्रीउत्सव हुनर हाट शुरू | hunar haat was inaugrated at kolkata | Patrika News

फैशन शो के साथ श्रीउत्सव हुनर हाट शुरू

locationकोलकाताPublished: Apr 26, 2019 10:38:32 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

श्रीजैन श्वेताम्बर तेरापंथी महिला मंडल साउथ कोलकाता का आयोजन

kolkata

फैशन शो के साथ श्रीउत्सव हुनर हाट शुरू

कोलकाता. श्रीजैन श्वेताम्बर तेरापंथी महिला मंडल साउथ कोलकाता के 2 दिवसीय श्रीउत्सव हुनर हाट-२०१९ का उद्घाटन शुक्रवार सुबह आशुतोष मुखर्जी रोड स्थित मर्लिन होमलैंड के पनाश बैंक्वेट हॉल में हुआ। विशेष आकर्षण स्टॉल होल्डरों का फैशन शो रहा। हुनर हाट में करीब ५० स्टॉल लगे हैं, जिनमें कपड़े, कॉस्मेटिक्स, खाने-पीने की सामग्री, 5 तरह के शर्बत, ड्राई फ्रूट्स, भांति-भांति के पापड़, हस्तनिर्मित बैग्स, डलिया, साड़ी, सूट्स, शरारा, चिप्स, खाखरा, विभिन्न तहर के नमकीन, लेड्जि पर्स, ज्वेलरी, पाव-भाजी, ३२ प्रकार के चाकलेट्स आदि शामिल थे। साउथ कोलकाता महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ. पुखराज सेठिया ने बताया कि महिला स्वावलंबन के तहत इसका आयोजन हुआ, जिसका समापन शनिवार को रात 8 बजे होगा। पुखराज ने बताया कि पिछले 15 साल से लगातार हर साल इसका आयोजन होता है और इसका मकसद महिलाओं के स्वावलंबन, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने, उनकी प्रतिभाओं, हुनर को उजागर करना है। जरूरतमंद महिलाओं को हर साल निशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जाते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में इस तरह का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि देशभर में इसकी ४५० शाखाएं हैं, जिसकी ६० हजार महिला सदस्य हैं। साउथ कोलकाता महिला मंडल इस उत्सव का आयोजन करती है। उद्घाटन समाजसेवी सुभाष/सरिता सरावगी ने किया। पाक कला विशेषज्ञ चेन्नई से आई शिवांगी डागा ने क्लास लेकर प्रशिक्षण दिया। बतौर विशिष्ट अतिथि अरूण/सुनीता संचेती, प्रदीप/अंजू चोरडिय़ा, नगराज/मनीषा तातेड़, महेंद्र जतन श्यामसुखा, मोहन, सज्जन सेठिया, समाजसेवी सम्पतमल बच्छावत, वेरा ज्वेलर्स के गौरी सेठ मौजूद थे। इसके अलावा अध्यक्ष डॉ. पुखराज सेठिया, मंत्री डॉ. वीणा श्यामसुखा, संरक्षिका तारादेवी सुराणा, चम्पादेवी कोठारी, सूरज बरडिय़ा, कल्पना बैद भी उपस्थित रहीं। आयोजन को सफल बनाने में विनोद घोषल, सुनीता मेहता, मंजू नाहटा, संगीता सेखानी, पद्मा कोचर, बबिता भूतोडिय़ा, सुमन गोलछा आदि सक्रिय रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो