scriptडिजिटल इंडिया का फर्जी वेबसाइट बनाकर सैकड़ों लोगों को लूटा | Hundreds of people looted by creating fake website of Digital India | Patrika News

डिजिटल इंडिया का फर्जी वेबसाइट बनाकर सैकड़ों लोगों को लूटा

locationकोलकाताPublished: Aug 21, 2019 02:23:25 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– हुआ गिरफ्तार- सरकारी नौकरी दिलाने का कर रहा था वादा
– विधाननगर साइबर क्राइम थाने ने बनगांव से किया गिरफ्तार
 

डिजिटल इंडिया का फर्जी वेबसाइट बनाकर सैकड़ों लोगों को लूटा

डिजिटल इंडिया का फर्जी वेबसाइट बनाकर सैकड़ों लोगों को लूटा

 


साल्टलेक . भारत सरकार के डिजिटल इंडिया का लोगो लगाकर एक व्यक्ति ठगी कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह फर्जी वेबसाइट खोलकर लोगों को चूना लगा रहा था। विधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने सोमवार की रात को बनगांव से आरोपी राजा मित्र को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है। वह समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर केंद्र सरकार की परियोजना डिजिटल इंडिया के तहत शिक्षिक की नौकरी देने की घोषणा की थी। इसके लिए लोगों से पंजीकरण कराने को कहा था। उसने दो वेबसाइट के साथ ही एक टॉलफ्री नंबर का भी इस्तेमाल करता था। नौकरी पाने को इच्छुक लोग जब वेबसाइट खोलते थे, तो उनको सरकारी लोगो दिखने को मिलता था। इससे लोगों को विश्वास हो जाता था कि यह सरकारी वेबसाइट है। उसने क्लर्क के लिए 130 रुपए तथा सरकारी शिक्षक के लिए 180 रुपए देकर पंजीकरण करने को कहा था। नौकरी पाने के लिए काफी लोगों ने उसके फर्जी वेबसाइट पर पंजीकरण करवाया। सूत्रों के अनुसार 82 हजार लोगों ने पंजीकरण करवाया था। जिससे आरोपी के बैंक खाते में एक करोड़ से भी ज्यादा राशि पहुंच चुकी थी। इस बारे में बारुईपुर की रहने वाली एक महिला ने विधाननगर साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने बनगांव से राजा को सोमवार को गिरफ्तार किया। राजा ने अवैध तरीके से तकरीबन 82 हजार लोगों से एक करोड़, नौ लाख 48 हजार, 222 रुपए बटोरे थे। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो