कोलकाता

पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी

– बाजार की उधारी नहीं चुका पा रहा था

कोलकाताJul 13, 2018 / 03:32 pm

Vanita Jharkhandi

पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी

कल्याणी . नदिया जिले के कल्याणी ३ नम्बर ब्लॉक निवासी व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की उसके बाद आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह मिली। मृतकों के नाम बापी चक्रवर्ती व झूमा चक्रवर्ती है। सूत्रों के अनुसार बापी ने बाजार से काफी उधार ले रखा था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। इस वजह से घर में रोज ही लड़ाई झगड़ा लगा रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि बुधवार की रात को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद ही बापी ने पहले झूमा की हत्या की उसके बाद खुद फंदे से लटक गया। उसके दो पुत्र हैं। कमाने वाला सिर्फ बापी ही था। पुलिस दोनों बेटों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कल्याणी थाने की पुलिस जांच में लग गई है।

दम्पती की झुलसकर मौत, 14 माह का बच्चा गंभीर

बांकुड़ा . बांकुड़ा उन्दार शेउवाघाटी में झुलसकर दम्पती की मौत हो गई उनका 14 दिनों का बच्चा भी जीवन और मौत से लड़ रहा है। मृतकों के नाम लालमोहन होड व मनीषा होड है।

बताया जाता है कि दो साल पहले दोनों की शादी हुई थी। लाल मोहन ने दहेज में बाइक की मांग की थी। उसे बाइक नहीं मिली थी। गुरुवार को मनीषा के मायके में विवाद हुआ और लालमोहन ने किरोसिन डालकर मनीषा को आग लगा दी उसके बाद खुद को आग के हवाले कर दिया। दोनों की मौत हो गई। उनकी 14 दिनों की संतान अस्पताल में गम्भीर हालत में भर्ती है।

 

गर्लफ्रेंडको वीडियोकॉल किया फिर फंदे से झूला

– एक महीने पहले हुई थी दोनों में गहरी
कोलकाता . अपनी गर्लफ्रेंड को वाट्सएप्प का वीडियो कॉल लगाकर किशोर ने लाइव आत्महत्या कर ली। घरवालों ने लडक़ी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। मृतक का नाम सूरज राय (17) है। वह बारूईपुर थानान्तर्गत सालेपुर का निवासी था।

सूत्रों के अनुसार कक्षा 11 वीें के छात्र सूरज का उक्त किशोरी से एक महीने पहले परिचय हुआ था। उसने बुधवार की रात को अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल करते करते लाइव आत्महत्या कर ली। किशोरी ने इस बात की जानकारी अपनी बड़ी बहन को दी। जिसने सूरज के दोस्त को फोन किया। उसके दोस्त ने घरवालों को पूरी घटना की जानकारी दी। घरवालों ने घर का दरवाजा खोला तो देखा कि सूरज फंदे से लटक रहा है। गुरुवार को बारूईपुर थाने में किशोरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की शिकायत दर्ज कराई गई। मृतक के परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात को वह गुस्से में था। घटना से पूरे इलाके में दुख का माहौल है। पुलिस ने मौके का जायजा लिया। फोन को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।

Home / Kolkata / पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.