scriptपति-पत्नी में विवाद, सा-ली की हत्या, जीजा गिरफ्तार | Husband-wife dispute, sister-in-law murdered, brother-in-law arrested | Patrika News

पति-पत्नी में विवाद, सा-ली की हत्या, जीजा गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Sep 21, 2019 02:40:55 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

पूर्व बर्दवान के चाण्डुल गांव में गुरुवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ

पति-पत्नी में विवाद, सा-ली की हत्या, जीजा गिरफ्तार

पति-पत्नी में विवाद, सा-ली की हत्या, जीजा गिरफ्तार

 

बर्दवान . नशा, जुआ, गांजा के साथ शादी इतर संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद में सा-ली की हत्या कर दी और कइयों को गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस आरोपी व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार पूर्व बर्दवान के चाण्डुल गांव में गुरुवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। धारदार हथियार से पति के वार से सा-ली की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मृतका का नाम नमिता मांझी है। आरोपी कैलास सोनी के वार से पत्नी सहित दो लोग और घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि शादी के पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। मायके से गुरुवार को ससुराल आई थी उसके साथ उसकी बहन व अन्य लोग भी साथ थे। विवाद के कारण कैलाश ने धारदार हथियार से वार कर दिया था। बाद में पुलिस को कैलाश ने बताया कि सभी मेरा गला दबा रहे थे इसलिए उसने वार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो