scriptWest Bengal, Kolkata, KMC : कोलकाता में बारिश का पानी बचाओगे तो बचेंगे पैसे | If you save rain water in Kolkata then you will save money. | Patrika News

West Bengal, Kolkata, KMC : कोलकाता में बारिश का पानी बचाओगे तो बचेंगे पैसे

locationकोलकाताPublished: Jul 16, 2019 03:53:54 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पर करदाताओं को मिलेगी छूट।
– राज्य सरकार की जल धरो-जल भरो योजना के तहत कोलकाता नगर निगम की पहल।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

West Bengal, Kolkata, KMC : कोलकाता में बारिश का पानी बचाओगे तो बचेंगे पैसे

कोलकाता. महानगर कोलकाता में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अब यहां स्थाई रूप से रहने वाले लोग बारिश के पानी का संरक्षण करेंगे तो उनकी बचत होगी। उन्हें कभी भी पानी के कमी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। कोलकाता नगर निगम ने अब महानगर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग करने वालों को टैक्स में छूट देने की योजना बनाई है। राज्य सरकार की जल धरो-जल भरो योजना के तहत कोलकाता नगर निगम ने पहल की है। अर्बन फॉरेस्ट्री पर भी करों में रियायत दी जाती है।

– इनका कहना है :

जो करदाता अपने घर की छत पर व खुले स्थान पर वर्षा जल संरक्षण करेगा उसे निगम निगम के करों में छूट दी जाएगी। छूट की मात्रा तय की जा रही है।
(अतिन घोष -उपमेयर, कोलकाता नगर निगम)

—————————

– यूनिट एरिया असेसमेंट पर बैठक:-

कोलकाता वासियों से बिल्डिंग टैक्स वसूलने की नई टैक्स प्रणाली यूनिट एरिया असेसमेंट के बारे में विस्तारित जानकारी इकट्ठा करने के लिए कोलकाता नगर निगम के उपमेयर अतिन घोष व कर विभाग के अधिकारियों ने नॉर्थ दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर अवतार सिंह व विभागीय अधिकारियों के साथ यहां बैठक की। वर्ष 2017 में कोलकाता निगम ने यूनिट एरिया असेसमेंट लागू किया था। कर मूल्यांकन के फॉर्म को जटिल बताया गया था। प्रणाली लोकप्रिय नहीं हो पाई, तबसरलीकरण का फैसला लिया गया। वहीं नॉर्थ दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन पहले से इस पद्धति के तहत कर वसूल रहा है।

– बड़े करदाताओं को जोडऩे का प्रयास

कोलकाता नगर निगम ने बड़े करदाताओं को यूनिट एरिया असेसमेंट की खूबियां बताने के लिए विशेष कमेटी का गठन किया है। कमेटी में विभागीय उच्चाधिकारी शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो