कोलकाताPublished: Jul 13, 2020 10:43:43 am
Manoj Singh
आईआईटी खड़गपुर ने सुक्ष्म -सिंचाई, संयुक्त हार्वेस्टर, फसल और सब्जी बागान, सौर ऊर्जा संचालित प्रत्यारोपण, अखरोट खोदने और अल्ट्रासोनिक स्प्रेयर से लेकर कृषि मशीनरी विकसित की है।
उपकरणों और तकनीक के जरिए खेती करने से श्रम और खेती की लागत में आई कमी, मिट्टी की उर्वरता और उत्पादन बढ़ा
कोलकाता
आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं के एक समूह ने संस्थान के असपास के गांवों के 2,000 से अधिक किसानों को सूक्ष्म सिंचाई और संरक्षित खेती संरचनाओं का प्रशिक्षण दिया।
आईआईटी खड़गपुर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार किसानों बताया कि कृषि मशीनरी, उपकरणों और तकनीक के जरिए खेती करने से श्रम, खेती की लागत में कमी आई है और परिचालन की समयबद्धता, मिट्टी की उर्वरता और उत्पादन में वृद्धि हुई है।