कोलकाता

पोओके पर भारतीय सेना का हमला, केन्द्रीय मंत्री ने जवानों की पीठ थपथपाई

कहा, पूरा विश्व जानता है कि Pakistan occupied Kashmir (POK) आतंकियों का गढ़ है। पूरा विश्व जानता है कि पाकिस्तान आतंकियों को ‘हब’ है और पाकिस्तान आंतकबाद का समर्थन करता है। भारतीय सेना (Indian Army) उनका माकूल जवाब दे रही है…

कोलकाताOct 20, 2019 / 04:36 pm

Ashutosh Kumar Singh

पोओके पर भारतीय सेना का हमला, केन्द्रीय मंत्री ने जवानों की पीठ थपथपाई

कोलकाता
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी शिविरों को ध्वस्त करने की भारतीय सेना की कार्रवाई को जायज ठहराते हुए देश के जवानों की प्रशंसा की। भाजपा के गांधी संकल्प यात्रा में शामिल होने पश्चिम बंगाल पहुंचे राय ने कहा कि पूरा विश्व जानता है कि पाक अधिकृत कश्मीर आतंकियों का गढ़ है। पूरा विश्व जानता है कि पाकिस्तान आतंकियों को ‘हब’ है और पाकिस्तान आंतकबाद का समर्थन करता है। भारतीय सेना उनका माकूल जवाब दे रही है।
पाक सेना के फायरिंग का जवाब देते हुए भारतीय सेना में पाक अधिकृत कश्मीर में बड़ी कार्रवाई की है। नीलम घाटी में तंगधार के सामने भारतीय सेना की ओर से की गई फायरिंग में कुख्यात आतंकी संगठन के चार ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। सेना की कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के 4-5 आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है।
राय रविवार को पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले में गांधी संकल्प यात्रा में शामिल हुए। बेलघरिया रेल गेट के पास से शुरू हुई गांधी संकल्प यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। दिलीप घोष ने आसपास की दुकानों, गलियों, मोहल्लों में खड़े लोगों से बातचीत की और उन्हें बंगाल में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए मदद करने की अपील की।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने मुर्शिदाबाद के जियागंज में अध्यापक बंधु गोपाल पाल और उनकी गर्भवती पत्नी ब्यूटी पाल और बेटे अंगन पाल की निर्मम हत्या का जिक्र किया। उन्होंने इस हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि बंधु गोपाल ने पास में बनने वाली एक अवैध मस्जिद का विरोध किया था। उन्होंने इसके खिलाफ कई बार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें संदेह है कि इसी वजह से साजिश के तहत उनकी हत्या की गई है।
भाजपा ने व्यापक जनसंपर्क अभियान के लिए पूरे देश में गांधी संकल्प यात्रा शुरू की है। पश्चिम बंगाल में यह अभियान 16 अक्टूबर से शुरू है और 25 तक चलेगा।

Home / Kolkata / पोओके पर भारतीय सेना का हमला, केन्द्रीय मंत्री ने जवानों की पीठ थपथपाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.