script

महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहना कर गांव में घुमाया

locationकोलकाताPublished: Sep 26, 2021 11:53:20 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज इलाके में विवाहेत्तर संबंध को लेकर एक महिला पर अमानवीय अत्याचार करने का मामाला सामने आया है। महिला को पहले बेरहमी से मारा-पीटा गया। उसके बाल काट दिए गए। फिर जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। सिर इतना ही नहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल साइट पर वायरल किया गया

महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहना कर गांव में घुमाया

महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहना कर गांव में घुमाया

विवाहेत्तर संबंध के आरोप पर अमानवीय अत्याचार
जलपाईगुड़ी. जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज इलाके में विवाहेत्तर संबंध को लेकर एक महिला पर अमानवीय अत्याचार करने का मामाला सामने आया है। महिला को पहले बेरहमी से मारा-पीटा गया। उसके बाल काट दिए गए। फिर जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। सिर इतना ही नहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल साइट पर वायरल किया गया। घटना पानीकौड़ी ग्राम पंचायत के पोस्कर पाड़ा गांव की है। घटना के संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
राजगंज थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीडि़त महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आपरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार महिला के कई पुरुषों के साथ विवाहेत्तर संबंध थे। कुछ महीने पहले वह एक पुरुष के साथ घर से भाग गई थी। लौटने पर गांव की महिलाओं ने उसे पराए पुरुषों के साथ संबंध नहीं रखने के लिए चेताया था, लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रही थी। इससे नाराज महिलाओं ने उसे पीटा, उसके बाल काटे, फिर जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया।

महिला के चेहरे पर ब्लेड से वार
इधर उत्तर 24 परगना के हाबरा इलाके में पति से विवाहेत्तर संबंध के संदेह में एक महिला ने सरेबाजार एक महिला के चेहरे पर कई बार ब्लेड से वार कर दिया। कुम्हड़ा बाजार में इस घटना को देखकर लोग दंग रह गए। पुलिस ने आरोपी महिला शबाना खातून को गिरफ्तार कर लिया। घायल महिला मुस्लिमा बीबी को इलाज के लिए हाबरा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया।

ट्रेंडिंग वीडियो