scriptलाश कर रही परिजनों का इंतजार, कोई आए तो दे अंतिम विदाई | dead body waiting funeral,police investigate the family | Patrika News

लाश कर रही परिजनों का इंतजार, कोई आए तो दे अंतिम विदाई

locationकोलकाताPublished: Apr 10, 2017 02:11:00 pm

Submitted by:

raktim tiwari

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में सात दिन से एक युवक का शव अपनों के इंतजार में है। सिविल लाइन्स थाना पुलिस उसके परिजन की तलाश में जुटी है।

dead body

dead body

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में सात दिन से एक युवक का शव अपनों के इंतजार में है। सिविल लाइन्स थाना पुलिस उसके परिजन की तलाश में जुटी है।

उप निरीक्षक पूर्णाराम चौधरी ने बताया कि गत 2 अप्रेल शाम को भोपों का बाड़ा क्षेत्र से बेहोशी की हालत में मिले युवक को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां 3 अप्रेल को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। 
पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस युवक के परिजन की तलाश में जुटी है। चौधरी ने बताया कि युवक ने सफेद व लाल रंग की डिजाइन का शर्ट व नीले रंग की लुंगी पहन रखी है। उम्र करीब 40 साल है। प्रथमदृष्ट्या युवक मुस्लिम प्रतीत होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो