scriptजलपाईगुड़ी से 1 करोड़ की लकड़ी के साथ, 2 तस्कर गिरफ्तार | Jalpaiguri with 10 million wood, 2 smugglers arrested | Patrika News

जलपाईगुड़ी से 1 करोड़ की लकड़ी के साथ, 2 तस्कर गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Jun 04, 2019 05:00:51 pm

Submitted by:

Renu Singh

– वन विभाग व एसटीएफ क ा संयुक्त अभियान

kolkata west bengal

जलपाईगुड़ी से 1 करोड़ की लकड़ी के साथ, 2 तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता

जलपाईगुड़ी एसटीएफ व वन विभाग के संयुक्त अभियान के अंतर्गत रायगंज ब्लॉक के करतोया स्थित 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह लगभग 1 करोड़ की इमारती लकड़ी के साथ 1 लोगों को गिरफ्तार कि या गया। तस्कर 14 चक्कों वाले ट्रक में शाल व सागवान की लकडिय़ां ले जा रहे थे। खुफिया सूत्रों के आधार पर इन तस्करों को पकड़ा गया। सूत्रों ने बताया कि यह लक डिय़ां नागालैंड से बैंगलुरू भेजी जा रहीं थीं। पकड़े गए व्यक्तियों के पास से लकडिय़ों के संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं मिले। पकड़े गए दोनों व्यक्ति आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं। एसटीएफ की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि बंाग्लादेश से सटे जिलों से लगातार ही तस्करी जारी है। समय समय पर एसएसबी, बीएसएफ, एसटीएफ की ओर से छापेमारी कर तस्करों को पकड़ा जा रहा है। खुफिया सूत्रों के आधार पर इन तस्करों को पकड़ा गया। सूत्रों ने बताया कि यह लक डिय़ां नागालैंड से बैंगलुरू भेजी जा रहीं थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो