scriptजल्द सुधरेगी जम्मू-कश्मीर की स्थिति -केन्द्रीय मंत्री | Jammu and Kashmir's situation will improve very soon- Union minister | Patrika News

जल्द सुधरेगी जम्मू-कश्मीर की स्थिति -केन्द्रीय मंत्री

locationकोलकाताPublished: Jun 22, 2018 08:53:58 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

केन्द्रयी पर्यटन मंत्री के बयान आने के कुछ घंटे बाद एनएसजी के कमान्डों के काश्मीर पहुंचे

kolkata west bengal

जल्द सुधरेगी जम्मू-कश्मीर की स्थिति -केन्द्रीय मंत्री

कहा, उग्रवादियों से सख्ति से निपटेगी सेना
कोलकाता
केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने गुरुवार को कहा कि अशान्त जम्मू और काश्मीर जल्द ही राज्यपाल शासन का जल्द ही असर दिखाई देने लगेगा। सेना के जवान दृढता से आलगावादी अतंकियों से निपटेंगे। वे कोलकाता में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल शासन लागू होने के कराण पुलिस और सेना, दोनों बहुत ही आत्मविश्वास के साथ काम कर रही है। राज्यपाल के शासन लागू होने के बाद सेना उग्रवादियों से मजबूती के साथ निपटेगी। उनके आत्मविश्वास के साथ काम करने से घाटी की स्थिति जल्द ही सुधरेगी। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठनों से जुडऩे वाले काश्मीर के युवाओं को मुख्य धारा में लाने के लिए केन्द्र सरकार काम कर रही है। केन्द्रयी पर्यटन मंत्री के बयान आने के कुछ घंटे बाद एनएसजी के कमान्डों के काश्मीर पहुंचे और केन्द्रीय बलों को प्रशिक्षण देने की खबर प्रकाश में आई। इसके अलावा गृह मंत्रालय ने १०० से अधिक कमाण्डों को काश्मीर भेजने का फैसला किया है।
———————-
भाजपा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिव, राज्य के मंत्री रहे दूर
कोलकाता
देश और दुनिया के अन्य जगहों की तरह गुरुवार को कोलकाता सहित राज्य भर में भाजपा नेताओं और नीजि संस्थानों और स्कूल-कॉलेजो ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस दिन महानगर के रानी राशमनी रोड़ पर योग दिवस का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, रास्ट्रीय महासचिव और पार्टी के पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजय वर्गीय और संस्कृति और पर्यटन मंत्री महेश शर्मा सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और योग आसन किए। इस मौके पर दिलीप घोष ने कहा कि योग भारतीय जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा है। इसे नियमित करने से व्यक्ति निरोग और स्वस्थ्य रहता है। दूसरी ओर राज्य सरकार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके मंत्री खुद को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से अलग रखे। 27 सितंबर 2014 को संयुक्त महासभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बनाए जाने की पहल की। इसके बाद वर्ष2015 से विश्व भर में प्रत्येक साल २१ जून को योग दिवस का आयोजन शुरू हुआ। दुनिया के 170 देशों अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाता है। लेकिन ममता बनर्जी शुरू से ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विरोध करती आ रही है। मुस्लिम समुदाय का एक वर्ग योग को हिन्दू धर्म से जोड़ कर इसे अपनाने से इनकार कर रहा। हालांकि ममता बनर्जी ने स्पष्ट नहीं किया कि वे किस कारण से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विरोध कर रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो