scriptकेक आइसिंग प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुआ क्रिसमस केक | jis group organised chrislmas ice programme | Patrika News

केक आइसिंग प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुआ क्रिसमस केक

locationकोलकाताPublished: Dec 21, 2018 10:37:28 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

जेआईएस ग्रुप के गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का आयोजन

kolkata

केक आइसिंग प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुआ क्रिसमस केक

कोलकाता. जेआईएस ग्रुप के फ्लैगशिप कॉलेज गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की ओर से केक आइसिंग प्रतियोगिता सोदपुर, आगरपाड़ा में प्रिंसिपल जेवियर गोम्स के सान्निध्य में हुई। इस साल के सांता द्वीप थीम पर आधारित सबसे आकर्षक और अभिनव तरीके से सजाए क्रिसमस केक को अवार्ड से नवाजा गया। इस मौके पर प्रिंसिपल गोम्स ने कहा कि व्यावहारिक जोखिम के साथ अकादमिक प्रशिक्षण छात्रों में आत्मविश्वास और कौशल को बढ़ावा देता है।
—-सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर भी थे शामिल
इस साल सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर के अलावा डॉ. शेफ दामोदरन के (शेफ दामू), लिडा सिडॉन्स (यूके से पाक विशेषज्ञ) और जॉन सैवेज (हॉस्पिटैलिटी, फिलिपींस विशेषज्ञ) ने प्रतियोगिता में शामिल होकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया। जेआईएस ग्रुप के डायरेक्टर सिमरप्रीत सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान ऐसे आयोजन छात्रों और कर्मचारियों के बीच बंधन को मजबूत करती हैं, जो विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा छात्रों के लिए नेस्ले यंग शेफ प्रतियोगिता भी आयोजित कर विजेता और प्रतिभागियों को पुरस्कार से नवाजा गया।
वैसे तो पूरे भारत में सभी त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाये जाते हैं लेकिन क्रिसमस पर दिल्ली की खूबसूरती देखने लायक होती है। एक वजह यह है कि यहां के चर्च देश के बेहतरीन गिरिजाघरों में से माने जाते हैं। इसके अलावा यहां कई बड़े मॉल्स हैं जिनका डेकोरेशन आपको पर्फेक्ट क्रिसमस की फीलिंग दे सकता है। सफेद, लाल और हरे रंग से सजी दिल्ली , जिंगल बेल की धुन से और भी अच्छी लगने लगती है। क्रिसमस के मौके पर दिल्ली में घरों के अलावा मॉल्स, होटेल्स और रेस्ट्रॉन्ट्स में बनाए गए क्रिसमस ट्री इसे और भी आकर्षक बना देते हैं। यहां खास क्रिसमस के मौके पर परिसर में एक बड़ी सी स्क्रीन लगाई जाती है, जहां विजिटर्स चर्च के अंदर चल रही गतिविधियों को देख सकते हैं। चर्च में सभी लोग इक_ा होकर एक साथ मोमबत्ती जलाकर प्रेयर करते हैं। इसके अलावा जबरदस्त पार्टी का भी आयोजन किया जाता है। जहां सभी एक साथ डांस और डिनर इंजॉय करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो