scriptलोकतंत्र के लिए पत्रकारों को मुखर और निर्भीक होना होगा : राज्यपाल | Journalists have to be assertive and bold for democracy: Governor | Patrika News

लोकतंत्र के लिए पत्रकारों को मुखर और निर्भीक होना होगा : राज्यपाल

locationकोलकाताPublished: Jun 29, 2020 01:21:35 pm

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य के मीडिया कर्मियों को मुखर और निर्भीक होने की नसीहत दी है…

लोकतंत्र के लिए पत्रकारों को मुखर और निर्भीक होना होगा : राज्यपाल

लोकतंत्र के लिए पत्रकारों को मुखर और निर्भीक होना होगा : राज्यपाल

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य के मीडिया कर्मियों को मुखर और निर्भीक होने की नसीहत दी है। आपातकाल के समय एक अंग्रेजी अखबार के संपादकीय पन्ने पर विरोध स्वरूप कुछ भी नहीं लिखे जाने की कतरन उन्होंने रविवार को ट्विटर पर साझा की है। इसके बाद दो ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि 1975 में जब आपातकाल लगा था तब पत्रकारों ने अपने अपने तरीके से इसका विरोध किया था। तब सत्ता में बैठे लोगों ने पत्रकारों से कहा था कि आप को झुकने के लिए कहा था, लेकिन आप रेंगने लगे और आज भी बंगाल में हालात वैसे ही हैं। अगर पत्रकार बोलने लिखने से डरने लगे तो समझो कि हम आपातकाल के बहुत करीब है। बंगाल में भी हालात बिल्कुल इसी तरह के हैं। एक बड़े हिंदी अखबार ने मेरा इंटरव्यू लिया लेकिन उसे प्रकाशित नहीं कर सका। सेंसरशिप के डर से। मैं कहना चाहता हूं कि पत्रकारों को मुखर और निर्भीक होना होगा तभी लोकतंत्र की रक्षा हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो