scriptकल्याण ने लिया भाजपा को निशाने पर | Kalyan took on BJP target | Patrika News

कल्याण ने लिया भाजपा को निशाने पर

locationकोलकाताPublished: Mar 17, 2019 04:25:28 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

कल्याण ने लिया भाजपा को निशाने पर
भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे

kolkata

कल्याण ने लिया भाजपा को निशाने पर

कल्याण ने लिया भाजपा को निशाने पर

हुगली
हुगली जिले के श्रीरामपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी कल्याण बंद्योपाध्याय ने गुरुवार को कहा कि एक बार फिर भाजपा के केन्द्रीय नेताओं को निशाने पर लिया। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष राफेल से पाकिस्तान पर हमला कर उसका सर्वनाश कर वापस आएंगे। इन दोनों नेताओं जैसे वीर अभी तक भारत में नहीं जन्मे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलवामा कांड सुरक्षा की कमी से हुआ। पाकिस्तान पर हुई एयर स्ट्राइक पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग तो इस स्ट्राईक को मोदी- इमरान का गॉटअप केश बता रहे हैं।
केन्द्रीय सुरक्षा बल की निगरानी में चुनाव कराए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि कांग्रेस, माकपा व भाजपा ने पहले भी आरोप लगाए हैं कि राज्य में निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए हैं। इन पार्टियों ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। कोर्ट ने जब इनसे सबूत मांगा तो वे सबूत नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि देश में पश्चिम बंगाल जैसी शांतिपूर्ण जगह कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। वे उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो