सूत्रों के अनुसार सुनील एक चनाचूर के कारखाने में काम करता था और उनकी पत्नी घर में सिलाई का काम करती थी। आरोपी पुत्र अमित भी सेल्समैन का काम करता था। रोज की तरह मंगलवार को सभी साथ में बैठकर खाना खाए। बाद में वे सोने चले गए। उसके बाद रात को अचानक अमित माता-पिता के कमरे में जाकर भारी चीज से उनपर वार कर दिया। उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर उनके घर गए।
सूत्रों ने बताया कि अमित की पांच साल पहले शादी हुई थी। दो साल तक उनकी शादी टिकी रही। उसके बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। तभी से वह अवसादग्रस्त था। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने माता-पिता की हत्या क्यों की। उससे पूछताछ की जा रही है।