कोलकाता

कांचरापाड़ा बमबाजी के आरोपियों को ३ दिन की पुलिस हिरासत

उत्तर २४ परगना के कांचरापाड़ा स्थित कुलिया में गत सोमवार रात तृणमूल कांग्रेस पार्टी क ार्यालय पर बमबाजी की घटना में पकड़े गए ४ आरोपियों को बैरकपुर अदालत में पेश किया गया।

कोलकाताOct 25, 2018 / 05:59 pm

Renu Singh

कांचरापाड़ा बमबाजी के आरोपियों को ३ दिन की पुलिस हिरासत

 

उत्तर २४ परगना के कांचरापाड़ा स्थित कुलिया में गत सोमवार रात तृणमूल कांग्रेस पार्टी क ार्यालय पर बमबाजी की घटना में पकड़े गए ४ आरोपियों को बैरकपुर अदालत में पेश किया गया। मामले की सुनवाई एसीजेम प्रांतिक रंजन बसु के एकल पीठ में हुई। आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा ३४७/३४८/४२७/३०६/३०७ व २५/२९ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को इस मामले पर फैसला देते हुए अदालत ने आरोपियों को ३ दिन की पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि गत २२ अक्टूबर को कांचरापाड़ा स्थित कुलिया में तृणमूल पार्टी कार्यालय के सामने बमबाजी की घटना घटी थी। इस घटना में ९ वर्ष की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बच्ची को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना को लेकर मंगलवार सुबह पुलिस ने उसी इलाके के तृणमूल युवा के नेता सुदीप्त दास, राजा दास व प्रबीर सरकार सहित ४ लोंगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने आरोपियों को छुड़ाने की मांग पर हालीशहर रेल स्टेशन अवरोध किया। यह अवरोध लगभग आधे घंटे तक चला। इसके बाद बीजपुर थाने का घेराव किया था
 

कांचरापाड़ा में बमबाजी

उत्तर २४ परगना के कांचरापाड़ा गांधी मोड़ स्थित कुलिया में सोमवार की रात तृणमूल कांग्रेस पार्टी क ार्यालय पर की गई बमबाजी मे ९ वर्ष की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका नाम वर्षा सरका बताया जा रहा है। वह दुर्गापूजा के विसर्जन से घर लौट रही थी। स्थानीय लोग उसे पहले रेलवे अस्पताल ले गए जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार सुबह ३ जनों को उसी इलाके से गिरफ्तार किया है। जिनमें तृणमूल युवा के नेता सुदीप्त दास, राजा दास व प्रबीर सरकार शामिल हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.