कोलकाता

कर्मवीर फैला रहे हैं पेंटिंग्स से जागरूकता

कोलकाता में सड़कों दीवारों पर पेंटिंग्स बनाकर दे रहे हैं सोशल डिस्टेंसिंग का संदेश
कोविड-19 से बचाव के लिए कोलकाता पुलिस और कोलकाता नगर निगम लगातार जागरूकता अभियान

कोलकाताApr 08, 2020 / 04:51 pm

Rajendra Vyas

कर्मवीर फैला रहे हैं पेंटिंग्स से जागरूकता,कर्मवीर फैला रहे हैं पेंटिंग्स से जागरूकता,कर्मवीर फैला रहे हैं पेंटिंग्स से जागरूकता

कोलकाता. जानलेवा महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए कोलकाता पुलिस और कोलकाता नगर निगम लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में कोलकाता के विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों और दीवारों पर पेंटिंग्स बनाए गए हैं जिसमें लोगों को घर पर रहने का संदेश दिया गया है इसकी शुरुआत बीरभूम जिला पुलिस ने की थी। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने भी इसे अपनाया है। इंटाली और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर पेंटिंग्स बनाई गई है। इसमें “स्टे होम, स्टे सेफ” यानी घर पर रहें सुरक्षित रहें का संदेश दिया गया है।
इसके अलावा साबुन से बार बार हाथ धोने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने और किसी को भी नहीं छूने की हिदायत भी पेंटिंग्स के जरिए दी गई है। इसी तरह से कई पेंटिंग्स दीवारों पर भी बनाई गई हैं जिसमें लोगों को कोरोना वायरस के खतरे से आगाह किया गया है। बताया गया है कि कोलकाता नगर निगम की टीम ने पेंटिंग्स बनाने में पुलिस की मदद की है।
कर्मवीर फैला रहे हैं पेंटिंग्स से जागरूकता
उल्लेखनीय है कि बंगाल में कोरोना से पीड़ितों की संख्या 69 हो गई है जबकि 5 लोगों के मरने की पुष्टि राज्य सरकार ने की है। यहां फुटपाथ पर रहने वाले 2 भिखारियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसकी वजह से सामुदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ता दिख रहा है। इस बीच पुलिस की टीम महामारी से बचाव के लिए लगातार कोशिश में जुटी हुई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.