scriptWEST BENGAL—बालिका दिवस पर जलधारा ने बहाई राष्ट्रीय चेतना धारा | KAVYA GOSHTHI | Patrika News

WEST BENGAL—बालिका दिवस पर जलधारा ने बहाई राष्ट्रीय चेतना धारा

locationकोलकाताPublished: Jan 24, 2021 10:19:42 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

जलधारा हिंदी साहित्यिक संस्था का त्रिवेणी कार्यक्रम

WEST BENGAL---बालिका दिवस पर जलधारा ने बहाई राष्ट्रीय चेतना धारा

WEST BENGAL—बालिका दिवस पर जलधारा ने बहाई राष्ट्रीय चेतना धारा

BENGAL NEWS-कोलकाता। जलधारा हिंदी साहित्यिक संस्था पश्चिम बंगाल इकाई ने 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति युक्त, जल संरक्षण, प्रकृति, सामाजिक, महिलाओं के हित, बालिका शिक्षा, साहित्यिक विषयों के प्रति सजगता-जागरूकता पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी की। काव्य गोष्ठी में गिरिधर राय, रीमा पांडेय, सुषमा राय पटेल, संदीप गुप्ता, कुमार ठाकुर, नन्दलाल रौशन, रजनी मूंधड़ा, शावर भकत भवानी ने कविताओं एवं गजलों का पाठ किया। कार्यक्रम संयोजन एवं संचालन संस्था की प्रांतीय सचिव रीमा पांडेय ने किया। आरंभ सरस्वती वंदना के साथ प्रांतीय उपसचिव सुषमा राय पटेल द्वारा किया गया। रचनाकारों ने बेहतरीन काव्य पाठ से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। संस्था के प्रांतीय मुख्य सलाहकार एवं वरिष्ठ सहित्यिकार गिरिधर राय की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी हुई। गिरिधर राय ने युवाओं में देशभक्ति भावना और सुदृढ करने की बात कही। रीमा पांडेय ने सभी रचनाकारों को काव्य गोष्ठी के उपरांत धन्यवाद ज्ञापित किया। जलधारा हिंदी साहित्यिक संस्था संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शावर भकत भवानी ने रचनाकारों को बधाई दी। भविष्य में भी देशप्रेम व प्रकृति प्रेम से सम्बंधित काव्य गोष्ठी आयोजित करने की बात बताई गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो