कोलकाता

उलूबेडिय़ा के काजी मासूम अख्तर को पद्मश्री पुरस्कार

उलूबेडिय़ा के काजी मासूम अख्तर को पद्मश्री पुरस्कार

कोलकाताJan 28, 2020 / 10:44 pm

Nirmal Mishra

उलूबेडिय़ा के काजी मासूम अख्तर को पद्मश्री पुरस्कार

उलूबेडिय़ा के काजी मासूम अख्तर को पद्मश्री पुरस्कार
हावड़ा .

उलूबेडिय़ा बंसतपुर काजीपाड़ा के निवासी काजी मासूम अख्तर को साहित्य व शिक्षा में बेहतर कार्य के लिए पद्मश्री से नावाजा जाएगा। इसका ऐलान होने के साथ ही उनके घर पर बधाई देने का तांता लगा हुआ है। अख्तर के पिता काजी सनवर अली बेटे की इस सफलता के लिए लोगों को मिठाई खिला रहे हैं। बसंतपुर गांव के लोग भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। पहली बार इस गांव के किसी लाल को पद्मश्री सम्मान मिल रहा है। सनवर अली का कहना है कि उनके बड़े बेटे ने उनका ही नाम ही रोशन नहीं किया है बल्कि पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया है। उन्हें खुशी है। उन्होंने कहा कि घर पर आसपास के अंचल के लोग सुनकर आ रहे हैं। कई क्लबों के युवक भी संपर्क कर रहे हैं। उनका कहना है कि पद्मश्री मिलने के बाद गांव लौटने पर वे उन्हें सम्मानित करेंगे। काजी मासूम अख्तर की मां भी बेहद खुश हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.