कोलकाता

विशेष ट्रेन से कोलकाता पहुंचे केरल के बाढ़ पीडि़त

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विशेष पहल पर केरल की बाढ़ में बुरी तरह फंसे सैकड़ों लोग सोमवार रात विशेष ट्रेन से कोलकाता पहुंचे।

कोलकाताAug 21, 2018 / 04:03 pm

Prabhat Kumar Gupta

विशेष ट्रेन से कोलकाता पहुंचे केरल के बाढ़ पीडि़त


– मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की थी जोरदार पहल
कोलकाता.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विशेष पहल पर केरल की बाढ़ में बुरी तरह फंसे सैकड़ों लोग सोमवार रात विशेष ट्रेन से कोलकाता पहुंचे। राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम के नेतृत्व में तीन मंत्रियों का दल प्रभावित लोगों का हावड़ा स्टेशन पर स्वागत किया। इनमें सहकारिता मंत्री अरूप राय और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री राजीव बनर्जी शामिल थे। दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी संजय घोष के अनुसार 21 कोचों वाली यह विशेष ट्रेन के यात्रियों में अधिकतर पश्चिम बंगाल के श्रमिक थे। जो तिरुवनंतपुरम से चली थी। अधिकतर कामगार विभिन्न पेशों जैसे कि होटल कर्मचारी जैसे दक्ष पेशे से जुड़े थे। ये सभी केरल में विभिन्न जगहों पर फंसे थे। केरल इस वक्त बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। घोष ने बताया कि दो डॉक्टरों सहित रेलवे की मेडिकल टीम यात्रियों के साथ थी, जिन्होंने सूचित किया कि किसी यात्री को चिकित्सकीय सहायता की जरूरत नहीं है।
सरकारी बसों से भेजे गए-
केरल से लौटे बाढ़ प्रभावित लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी बसें उपलब्ध कराई थी। यात्रियों के रिश्तेदारों ने अपने प्रियजनों के सुरक्षित पहुंचने पर राहत की सांस ली। राज्य के शहरी विकास मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य प्रशासन ने प्रभावित लोगों में दूर दराज के जिलों के वासिंदे को रहने व खाने-पीने का विशेष इंतजाम किया है।
केरल में करीब एक लाख लोग फंसे-
राज्य के मंत्री ने बताया कि केरल सरकार से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल के करीब एक लाख लोग बाढ़ में फंसे हैं। पश्चिम बंगाल सरकार उनका कुशलक्षेम जानने के लिए लगातार केरल सरकार के सम्पर्क में है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के मुख्य सचिव मलय दे केरल सरकार के साथ बातचीत भी की है। राज्य सरकार केरल में राहत व बचाव कार्य में हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिया है।

Home / Kolkata / विशेष ट्रेन से कोलकाता पहुंचे केरल के बाढ़ पीडि़त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.