scriptसडक़ पर प्याज बिखेरकर किसानों ने जताया विरोध | kisan protest at hoogly | Patrika News

सडक़ पर प्याज बिखेरकर किसानों ने जताया विरोध

locationकोलकाताPublished: Mar 26, 2019 10:47:45 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

सही कीमत न मिलने पर असम लिंक रोड पर उतरे किसान

kolkata

सडक़ पर प्याज बिखेरकर किसानों ने जताया विरोध

हुगली. जिले के बालागढ़ थानांतर्गत असम लिंक रोड पर मंगलवार सुबह भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने प्याज की सही कीमत न मिलने पर सडक़ पर प्याज बिखेरकर विरोध जताया। किसानों का विरोध मंगलवार सुबह 9 बजे शुरू हुआ जो 2 घंटे तक चला। किसानों के विरोध के कारण असम लिंक रोड पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझा कर किसानों को हटाई। किसानों का आरोप था कि उन्हें प्याज की सही कीमत नहीं मिल रही है जिसके कारण उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से वे अपनी समस्याओं के लेकर सरकार के विभिन्न दफ्तरों में आला अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई भी उनकी समस्या को गम्भीरता से नहीं ले रह। इसलिए मंगलवार सुबह वे विरोध करने पर मजबूर हुए।
—-उधर आलू खरीदने की मांग पर भी प्रदर्शन
उधर किसानों से सीधे आलू खरीदने की मांग पर भारत किसान महासभा और सीपीआईएमएल कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मंगलवार दोपहर पांडुआ ब्लॉक के बैंची में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने सडक़ पर आलू फेंककर विरोध व्यक्त किया। सीपीआईएमएल जिला सचिव प्रवीर हलदर, किसान महासभा जिलाध्यक्ष अन्नदा प्रसाद भट्टाचार्य और जिला सचिव मुकुल कुमार के नेतृत्व में विरोध हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो