scriptनिगम मुख्यालय की छत पर लगाए जाएंगे पौधे | kmc is increasing roof-top-forestry system in kolkata. | Patrika News

निगम मुख्यालय की छत पर लगाए जाएंगे पौधे

locationकोलकाताPublished: Dec 25, 2018 04:50:05 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

महागनर को ग्रीन एंड क्लीन सिटी बनाने के प्रयास में जुटे कोलकाता नगर निगम ने अब शहर भर में रूफ टॉप फॉरेस्टेशन को बढावा देने की योजना बनाई है। निगम इसकी शुरुआत अपने मुख्यालय की छत पर पौधे लगाने से शुरू करेगा।

Kolkata, West Bengal, India

निगम मुख्यालय की छत पर लगाए जाएंगे पौधे

– रूफ टॉप फॉरेस्टेशन के लिए निगम की कवायद


कोलकाता. महागनर को ग्रीन एंड क्लीन सिटी बनाने के प्रयास में जुटे कोलकाता नगर निगम ने अब शहर भर में रूफ टॉप फॉरेस्टेशन को बढावा देने की योजना बनाई है। निगम इसकी शुरुआत अपने मुख्यालय की छत पर पौधे लगाने से शुरू करेगा। सोमवार को मेयर फिरहाद हकीम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निगम मुख्यालय की छत के बाद निगम के अन्य कार्यालयों की छतों पर भी पौधारोपण किया जाएगा।

—————————–
– कहां लगेगा, कौन सा पेड़ बताएगी कमेटी


शहर में कहां-कौन सा पेड़ लगाया जाएगा, इसका फैसला करने के लिए निगम की ओर से एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी में मौजूद विशेषज्ञ निगम के विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को शहर के किस हिस्से में कौन से पेड़ लगाने चाहिए इसकी सलाह देंगे।
——————————
– नए विभाग अर्बन फॉरेस्ट्री के एमआईसी देवाशीष कुमार


कोलकाता नगर निगम में नया विभाग अर्बन फॉरेस्ट्री बनाया गया है। इस विभाग की जिम्मेवारी पार्क एंड स्क्वायर विभाग के एमआईसी देवाशीष कुमार को सौंपी गई है। इससे जुड़े सारे फैसले और दायित्वों को अब वही संभालेंगे।
————————–
– एक एमआईसी के कतरे पर, दूसरे को मिला अतिरिक्त भार


सोमवार को एमआईसी(बस्ती) स्वपन सम्मदार के पास रहा पीएमयू विभाग अब पार्क एंड स्क्वायर के एमआईसी देवाशीष कुमार को सौंप दिया गया है। मेयर फिरहाद हकीम ने बताया कि देवाशीष कुमार पेड़-पौधे और पर्यावरण सम्बंधी विभाग को संभाल रहे हैं। ऐसे में तालाब सिंचाई, साफ-सफाई तथा पीएमयू से जुड़े दूसरे कार्यभार भी पार्क एंड स्क्वायर विभाग के संभालने से सुविधा होगी। हालांकि, निगम सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मेयर फिरहाद हकीम बस्ती विभाग के दस्तावेजों के आंकड़े अपडेट ना रहने की वजह से विभागीय एमआईसी और अधिकारियों से क्षुब्ध थे। पिछले दिनों हुई एक बैठक में सम्मदार को फटकार भी मिली थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो