script

मिलावटी दूध की रोकथाम को केएमसी ने चलाया अभियान

locationकोलकाताPublished: Nov 18, 2018 05:34:51 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– ईबी की गिरफ्तारी के बाद केएमसी हुआ सतर्क। सियालदह के बैठकखाना इलाके में चलाया अभियान। दूध के 9 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया लैब।

kolkata, west bengal, india

मिलावटी दूध की रोकथाम को केएमसी ने चलाया अभियान

कोलकाता. महानगर में मिलावटी दूध के गोरखधंधे के रोकथाम के लिए कोलकाता नगर निगम ने शनिवार को सियालदह के बैठकखाना इलाके में अभियान चलाया। अभियान के तहत दूध विके्रताओं के पास से निगम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूध के 9 नमूनों को इकट्ठा कर जांच के लिए निगम के लैब में भेजा है। निगम के एक अधिकारी के अनुसार इन नमूनों में से किसी में भी कोई गड़बड़ी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि महानगर में दूध बिक्री का सबसे बड़ा कारोबार बैठकखाना इलाके में ही होता है। पनीर व मिठाई विक्रेता भी यहीं से दूध खरीदा करते हैं। ऐसे में पिछले दिनों ईबी ने यहां मिलावटी दूध बेचे जाने की खबर का भंडाफोड़ किया था। शुक्रवार को इस मामले में ईबी ने मिलावटी दूध का व्यवसाय चलाने के आरोप में ३ जनों को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि ईबी की गिरफ्तारी के बाद ही कोलकाता नगर निगम सतर्क हुआ और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियान चलाया। ज्ञात हो कि पिछले महीनों में भगाड़ सड़ा मांसकांड का खुलासा पुलिस के किए जाने के बाद ही निगम ने होटलों और रेस्तरांओ में अभियान चलाना शुरू किया था। उसके बाद ही निगम का ध्यान चिकन व अन्य मांस विक्रेताओं की ओर गया था और अभियान चलाकर जांच शुरू की गई थी। हालांकि निगम के अभियान में ज्यादातर मांस विक्रेताओं व होटल, रेस्तरांओं को सेफ सर्टिफिकेट दिया गया था। जिसके बाद शहरवासियों के समक्ष आज भी यह बात रहस्य बनी हुई है कि आखिरकार भगाड़ से इकट्ठा किए जाने वाला सड़ा मांस कहां जाता था। उल्लेखनीय है कि मिलावटी दूध बेचे जाने की खबर न केवल दूध व्यवसाय को लेकर लोगों के मन में संदेह पैदा कर दी है, अपितु मिठाई व पनीर पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए भी यह खबर चिंता का कारण बन गई है। दूध पीने वालों से लेकर मिठाई खाने वाले सबके मन में यही संदेह सता रहा है कि कहीं वे भी इसी विषैले दूध का तो सेवन नहीं कर रहे थे?

ट्रेंडिंग वीडियो