scriptफेसबुक फ्रेंड ने महिला से की 90 लाख की ठगी | Kolkata: Facebook friend cheats of 9 lakhs of women | Patrika News

फेसबुक फ्रेंड ने महिला से की 90 लाख की ठगी

locationकोलकाताPublished: Mar 27, 2019 03:33:29 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

– विदेशी ब्रांड की सौंदर्य प्रसाधन सामग्री और महंगे ज्वेलरी भेजने के नाम पर ऐंठे रुपए

Kolkata West Bengal

फेसबुक फ्रेंड ने महिला से की 90 लाख की ठगी

कोलकाता

दक्षिण कोलकाता की एक महिला से उसके फेसबुक फ्रेंड ने 90 लाख रुपए की ठगी की है। महिला की शिकायत पर कोलकाता पुलिस की साइबर शाखा इस मामले की जांच कर रही है। पीडि़ता गडिय़ाहाट इलाके में एक अपार्टमेंट में रहती है। उनका बेटा पुणे में रहता है। बेटी नौकरी के सिलसिले में गुरुग्राम में रहती है। 2 साल पहले पति की मौत हुई थी। पीडि़ता के मुताबिक पति के मौत के बाद अकेलापन दूर करने के लिए अप्रेल 2017 में उसने फेसबुक पर अपना अकाउंट खोला था। फेसबुक पर उनकी दोस्ती मनीष कुमार नाम केएक युवक से हुई थी। फेसबुक पर मनीष ने खुद को पायलट बताकर अपना प्रोफाइल बनाया था। उसने अपना पता इंग्लैंड का दिया था। महिला और मनीष के बीच चैट के जरिए घंटों बातचीत होती थी। पीडि़ता के मुताबिक मनीष ने उसे विदेशी ब्रांड की सौंदर्य प्रसाधन सामग्री पार्सल भेजने का वादा कर ८५ हजार रुपए शुल्क चार्ज एक बैंक खाते में जमा करने को कहा। यह खाता मनीष के एक दोस्त का था। उसका सलीम खान है। वह जयपुर में रहता है। महिला ने उक्त बैंक खाते में 85 हजार रुपए जमा कर दिए। ५ मार्च को मनीष ने चैट कर बताया कि वह सौंदर्य प्रशासन सामग्री के साथ 90 हजार डालर की ब्रांडेड कंपनी की ज्लेवरी पार्सल कर रहा है। भारतीय मुद्रा में जिसकी कीमत करीब ८५ लाख रुपए है। महिला को भ्रमित करने के लिए उसके मोबाइल फोन पर दिन में 2 से 3 पार्सल कोलकाता पहुंचने की सूचना इस गिरोह के लोग देते थे। पीडि़ता के मुताबिक फोन करने वाले फरार्टेदार अंग्रेजी में बात करते थे। इन लोगों के कहने के अनुसार महिला ने कई किस्तों में 89 लाख रुपए , 11 अलग-अलग बैंक खाते में जमा किए थे । रुपए जमा करने के बाद महिला को कोई पार्सल नहीं मिला। 23 मार्च में पीडिता ने इसकी लिखित शिकायत साईबर थाने में की। इस मामले की जांच में पुलिस ने 11 बैंक खाते के बारे में जानकारी प्राप्त कर ली है। जानकारी के मुताबिक इन बैंक खातों को गिरोह ने भाड़े पर लिया था। इसके बदले में वह खाताधारकों को जमा हुई रकम का 1 अंश देता था। पुलिस ने दो मोबाइल नम्बर का भी पता लगाया है।
मालूम हो कि कुछ दिन पहले जादवपुर इलाके में एक युवक से एक युवक से फेसबुक पर महिला दोस्त बन कर 20 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो