script

कोलकाता: 4.56 लाख के जाली नोट जब्त, तस्कर गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Nov 02, 2018 11:03:50 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

एसटीएफ ने श्रद्धानंद पार्क के पास से दबोचा

kolkata

कोलकाता: 4.56 लाख के जाली नोट जब्त, तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता

कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के जवानों ने शुक्रवार को अम्हस्र्ट स्ट्रीट थाना क्षेत्र के श्रद्धानंद पार्क के नजदीक से नकली नोट के एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 4.56 लाख मूल्य के नकली नोट जब्त किए गए हैं। जब्त सभी2 हजार के हैं। गिरफ्तार आरोपी का नाम फेराजुल शेख है। वह मालदह जिले के वैष्णवनगर का रहने वाला है। डीसी मुरलीधर ने बताया कि फेराजुल से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि फेराजुल नकली नोट कोलकाता किसी को देने के लिए लेकर आया था। उससे पूछताछ कर उस शख्स का नाम व पता जानने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले एसटीएफ ने
४ अक्टूबर को सियालदह स्टेशन के नजदीक महात्मा गांधी रोड से कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने 5 लाख रुपए के नकली नोट के साथ बबलू इस्लाम नामक एक तस्कर को गिरफ्तार किया था

१५ किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त, १ गिरफ्तार
कोलकाता
बागुईआटी इलाके की एक दुकान में छापेमारी कर पुलिस ने १५ किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम श्यामल दे है। बागुईआटी थाना के आईओ समीर मंडल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त दुकान से प्रतिबंधित पटाखों की ब्रिकी हो रही है। तीव्रता जांच करने के बाद पुलिस ने पटाखों को जब्त कर लिया। पिछले दिनों टाटापार्क में पटाखो की गुणवत्ता की जांच करने बाद प्रशासन ने ४ पटाखों की ब्रिकी पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंधित होने वाले पटाखों में सेल पटाखा(चॉकलेट बम), रॉकेट, स्टार उत्सव व ध्वनि वाला टूबड़ी बम शामिल है। राज्य में ९० डेसीबल से ज्यादा ध्वनि वाले पटाखों की बिक्री पर रोक है। राज्य सरकार ने पहले ही १०१ पटाखों की बिक्री रोक लगा दी है। राज्य में प्रतिबंधित पटाखों की संख्या बढ़ कर १०५ हो गई है। प्रशासन ने इन पटाखों की बिक्री पर निगरानी बढ़ा दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो