scriptकोलकाता गैंगरेप : सूनसान सड़क के किनारे टैक्सी में किए थे बलात्कार | Kolkata gangrape scandal: Teenager raped girl before taxi driver | Patrika News

कोलकाता गैंगरेप : सूनसान सड़क के किनारे टैक्सी में किए थे बलात्कार

locationकोलकाताPublished: Nov 21, 2019 07:18:40 pm

11 नवम्बर की रात सुनसान इलाके में सडक़ के किनारे खड़ा किया और कांच बंद कर हैवानियत को अंजाम दिया गया था। पहले किशोर ने उसके बाद उत्तम ने युवती के साथ बलात्कार किया था…

कोलकाता गैंगरेप कांड : सूनसान सड़क के किनारे टैक्सी में किए थे बलात्कार

कोलकाता गैंगरेप कांड : सूनसान सड़क के किनारे टैक्सी में किए थे बलात्कार

कोलकाता

पंचशायर गैंगरेप कांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मानसिक रूप से बीमार युवती के साथ दो जनों ने बलात्कार किया था। टैक्सी चालक उत्तम राम से पहले 17 साल के एक किशोर ने युवती के साथ ज्यादती की थी। उत्तम राम ने बुधवार रात गुनाह कबूल करते हुए पुलिस के समक्ष इसका खुलासा किया। इसके तुंरत बाद पुलिस ने उक्त किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों ने गुनाह कबूल लिया है। शुक्रवार को पुलिस पीडि़ता का इकबालिया बयान रिकॉर्ड कराने के लिए अदालत में अर्जी दायर करेगी। पुलिस को स्पेशल एडुकेटर मिल गया है।
उक्त सनसनीखेज वारदात 12 नवम्बर को सामने आई थी। मामले में पुलिस ने पहले उत्तम राम को गिरफ्तार किया था। पहले उत्तम ने गुनाह कबूल नहीं किया था। लेकिन बुधवार को कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सबकुछ उगल दिया।
—–
टैक्सी में किया था बलात्कार
11 नवम्बर को रात 3बजे उत्तम राम पंचशायर इलाके से टैक्सी लेकर गुजर रहा था। उसे युवती अकेले सडक़ पर भटकते मिली थी। उत्तम ने उसे अपनी टैक्सी में बैठा लिया। फिर उसे नरेन्द्रपुर थाना क्षेत्र के काठीपोता इलाका ले गया। उसने अपने किशोर दोस्त को फोन कर बुलाया। उसे भी टैक्सी में बैठा लिया। फिर गाड़ी को सुनसान इलाके में सडक़ के किनारे खड़ा किया और कांच बंद कर हैवानियत को अंजाम दिया। पहले किशोर ने उसके बाद उत्तम ने युवती के साथ बलात्कार किया। बाद में उत्तम और उसके साथी ने युवती को संतोषपुर इलाके में गाड़ी से धक्का देकर फेंक दिया और वहां से दोनों अपने-अपने घर चले गए।
—–

होम का ताल तोड़ कर बाहर आई थी युवती
पुलिस जांच में सामने आया है कि 11 नवम्बर की रात मानसिक रूप से बीमार युवती होम का ताला तोड़ कर भाग गई थी। रात ३ बजे टैक्सी चालक उत्तम राम ने उसे अकेले सडक़ पर भटकते हुए देखा। युवती ने हाथ दिखाया तो उसने गाड़ी रोक दी और उसे गाड़ी में बैठा लिया। युवती गंतव्य का पता नहीं बता पा रही थी। उत्तम समझ गया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। फिर उसने अपनी नीयत खराब कर ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो