कोलकाता

महानगर में बनेंगे बूस्टर पम्पिंग स्टेशन

– महानगर के भूगर्भ जल संरक्षण के लिए कोलकाता नगर निगम बूस्टर पम्पिंग स्टेशनों का निर्माण करेगा। जो बिग-डाया ट्यूबवेल पर निर्भरता खत्म करेंगे।

कोलकाताJan 12, 2019 / 04:11 pm

Jyoti Dubey

महानगर में बनेंगे बूस्टर पम्पिंग स्टेशन

कोलकाता. महानगर के भूगर्भ जल संरक्षण के लिए कोलकाता नगर निगम बूस्टर पम्पिंग स्टेशनों का निर्माण करेगा। जो बिग-डाया ट्यूबवेल पर निर्भरता खत्म करेंगे। एसे ट्यूबवेल पर पर्यावरण संरक्षण विभाग ने रोक लगा रही है। बूस्टर स्टेशनों के निर्माण के लिए विस्तृत कार्ययोजना (डीपीआर) तैयार कराई जा रही है। जिसके आधार पर राज्य सरकार से आर्थिक सहायता मांगी जाएगी। मेयर फिरहाद हकीम ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि निगम के वार्ड नम्बर 91 और 92 में जलापूर्ति की समस्या से निदान पाने के लिए 2 करोड़ 8 लाख 83 हजार की लागत से निगम बूस्टर पम्पिंग स्टेशन का निर्माण करा रहा है। पम्पिंग स्टेशन वार्ड नम्बर 82 के बाबूबागान पार्क में बनाया जाएगा। अगले महीने से यहां तीन मिलियन गैलन के बूस्टर पम्पिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू होगा जो 2 साल में समाप्त हो जाएगा।

वहीं वार्ड नम्बर 111 अंतर्गत सुभाषपल्ली इलाके में भी 3.2 मिलियन गैलन की क्षमता वाला बूस्टर पम्पिंग स्टेशन बनाया जाएगा। जिसकी विभागीय अधिकारी डीपीआर तैयार कर रहे हैं। बेहला के शंकुतला पार्क इलाके में भी 26 करोड़ 10 लाख की लागत से बूस्टर पम्पिंग स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। मेयर के अनुसार अक्टूबर 2019 तक पंपिंग स्टेशन तैयार हो जाएगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.