scriptदेखो ऐ दीवानों ये काम न करो, राम का नाम बदनाम न करो… | Kolkata Mayor Firhad overturned on Narendra Modi's statement. | Patrika News

देखो ऐ दीवानों ये काम न करो, राम का नाम बदनाम न करो…

locationकोलकाताPublished: May 07, 2019 04:26:58 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– मोदी के जय श्रीराम के बयान पर कोलकाता के मेयर व मंत्री फिरहाद हकीम का कटाक्ष।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

देखो ऐ दीवानों ये काम न करो, राम का नाम बदनाम न करो…

कोलकाता. देखो ऐ दीवानों ये काम न करो, राम का नाम बदनाम न करो….कुछ इसी अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जय श्री राम वाले बयान पर कोलकाता के मेयर व मंत्री फिरहाद हकीम ने यह कटाक्ष किया। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान को दोहराते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भगवान राम को पोलिंग एजेंट बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं। वे राम के भक्त नहीं है, बल्कि वोट पाने के लिए राम के नाम को हथियार बना रहे हैं। मोदी के ममता बनर्जी को मानसिक रूप से दिवालिया कहे जाने के बयान पर कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसी भाषा का उपयोग करना शोभा नहीं देता है। पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के लिए अपशब्द और अब एक राज्य की मुख्यमंत्री वह भी एक महिला के लिए उनके ये शब्द निदंनीय हैं। वे प्रधानमंत्री पद की गरिमा भी खो चुके हैं।

वहीं बैरकपुर के भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह के पुर्नमतदान की मांग पर फिरहाद हकीम ने कहा कि जो खुद लोगों को डराने और धमकाने गया था उसके पुर्नमतदान की बात करना हास्यास्पद है। असल में वे हार की भनक लग जाने से बौखलाए हुए हैं। इसलिए पुर्नमतदान की मांग कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो