scriptअवैध हथियार बेचने के आरोप में कोलकाता पुलिस का होमगार्ड गिरफ्तार | Kolkata Police home guard arrested for selling illegal weapons | Patrika News

अवैध हथियार बेचने के आरोप में कोलकाता पुलिस का होमगार्ड गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Jan 24, 2020 10:50:09 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

अवैध हथियार बेचने के आरोप में कोलकाता पुलिस का होमगार्ड गिरफ्तार

अवैध हथियार बेचने के आरोप में कोलकाता पुलिस का होमगार्ड गिरफ्तार

अवैध हथियार बेचने के आरोप में कोलकाता पुलिस का होमगार्ड गिरफ्तार

अवैध हथियार बेचने के आरोप में कोलकाता पुलिस का होमगार्ड गिरफ्तार

कोलकाता
अवैध हथियार बेचने व तस्करी के आरोप में कोलकाता पुलिस के एक होमगार्ड को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे उत्तर २४ परगना जिले के गोपालनगर थानान्तर्गत भवानीपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होमगार्ड का नाम बापन कर्मकार बताया जा रहा है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड में लिया गया है। वह कोलकाता पुलिस के सुरक्षा विभाग में कार्यरत है। 20 जनवरी को गोपालनगर थाना की पुलिस ने भवानीपुर से सौमिक मंडल नामक युवक को हथियार सहित गिरफ्तार किया था। उसे पुलिस रिमांड में लेकर उससे पूछताछ की गई। जिसमें सामने आया कि उसने हथियार बापन से खरीदे थे। जो कोलकाता पुलिस में होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए, छापेमारी की लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार को पुलिस को खबर मिली की वह अपने घर में है। उसी सूचना पर पुलिस ने उसके घर से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उसे रिमांड में लेकर यह पता लगाया जा रहा है कि उसे हथियार कहां से मिला था। यह पता लगाया जा रहा है कि उसका संपर्क किसी हथियार तस्कर, हथियार बनाने वाले गिरोह से तो नहीं है। यह जानकारी भी जुटाई जा रही है कि उसने थाने के मालखाने से तो हथियार चोरी नहीं किए हैं।
उल्लेखनीय है कि मालखाने से हथियार की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने जामबनी से एक सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो