scriptकोलकाता पुलिस: कंट्रोल रूम खोला, सभी डिवीजन अलर्ट पर | Kolkata Police: opened control room, all on the division alert | Patrika News

कोलकाता पुलिस: कंट्रोल रूम खोला, सभी डिवीजन अलर्ट पर

locationकोलकाताPublished: May 03, 2019 04:28:03 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

सभी डिवीजन को रखा अलर्ट
होर्डिंग्स व बैनर हटाने का निर्देश
ट्राम व फेरी सेवा रहेगी बंद

kolkata news kolkata weather report

Kolkata Police: opened control room, all on the division alert

कोलकाता
चक्रवाती तूफान फैनी से निपटने के लिए ऐहतियात के तौर पर कोलकाता पुलिस ने सभी तैयारी पूरी कर लेने का दावा किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जावेद शमीम ने बताया कि फैनी को लेकर राज्य प्रशासन अलर्ट है। कोलकाता पुलिस के अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी, कोलकाता नगर निगम, सिविल डिफेंस के अधिकारियों की बैठकर कर स्थिति पर चर्चा की। इस बैठक में फैनी के प्रभाव व सभी संस्थाओं के आपसी समन्वय को लेकर चर्चा हुई।
फैनी चक्रवात से निपटने के लिए लालबाजार में कंट्रोल रूम खोला गया है। शुक्रवार १० बजे यह कंट्रोल रूम काम काम करना शुरू कर देगा। कोई भी व्यक्ति १०० नम्बर या ०३३(२२१४-३०२४, २२१४-३२३०, २२१४-१३१०) पर डायल कर पुलिस से सम्पर्क कर सकता है। कंट्रोल रूम से मिलने वाली सभी सूचनाओं पर डीसी रैंक के एक अधिकारी की निगरानी रहेगी। इस अलावा पीडब्ल्यूडी, कोलकाता नगर निगम, सिविल डिफेंस के नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम में स्थिति पर नजर रखेंगे।
सभी डिवीजन को रखा अलर्ट
कोलकाता पुलिस के सभी ९ डिवीजनों को किसी भी हालात से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है। प्रत्येक डिवीजन में एक इस्पेक्टर के नेतृत्व में २ छोटे वाहन राहत व बचाव के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इसके अलावा एक कम्पोजिट टीम बनाई गई है। इस टीम में पुलिस, सिविल डिफेंस, पीडब्लयूडी, सीएसआर, कोलकाता नगर निगम के कर्मचारियों के साथ पेड़ काटने वाली मशीन व वेल्ंिडग मशीन को शामिल किया गया है।
होर्डिंग्स व बैनर हटाने का निर्देश

प्रशासन ने कोलकाता की सड़कों पर लगे होर्डिंग्स व बैनर खोलने का निर्देश दिया है। इसके अलावा तीरपाल, प्लाटिक से बनी अस्थाई दुकानों को खोलने का निर्देश कोलकाता पुलिस ने दिया है। पुलिस के मुताबिक वृहत्तर कोलकाता व दक्षिण कोलकाता के कई इलाको में होर्डिंग्स व तिरपाल और प्लास्टिक से बनी अस्थाई दुकानों से पटा भरा है। इन जगहों को जल्द से जल्द खाली करना जरूरी है ताकि आवश्कता पडऩे पर तुरंत राहत व बचाव कार्य किया जा सके।
ट्राम व फेरी सेवा रहेगी बंद
फैनी चक्रवात की तीव्रता को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार को ट्राम व फेरी सेवा को ठप रखने का निर्देश दिया है। जिस रफ्तार से फैनी पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार मध्य रात को फैनी चक्रवात तेज हवा व भारी बारिश के साथ कोलकाता में प्रवेश करेगा। इसका व्यापक असर संचार व्यवस्था पर पड़ सकता है।
जर्जर बिल्ंिडग करें खाली

कोलकाता नगर निगम अन्तर्गत जर्जर बिल्ंिडग में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के लिए प्रत्येक बोरो में कम्युनिटी हॉल और स्कूलों मे अस्थाई कैंप बनाया गया है। यहां पर चिकित्सक, खाना-पीने का सामान, पीने का पानी, तिरपाल आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
इनका कहना है

फैनी चक्रवात में जान-माल का नुकसान न हो। यह प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा सम्पत्ति का कम से कम नुकसान हो । प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द राहत व बचाव कार्य समेत कोलकाता पुलिस ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
जावेद शमीम(अतिरिक्त पुलिस आयुक्त,कोलकाता पुलिस)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो