script

कोलकाता-पोर्ट ब्लेयर कार्गो सर्विस शुरू

locationकोलकाताPublished: Dec 20, 2018 09:41:20 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर कार्गो सर्विस 17 दिसंबर से आरंभ

kolkata

कोलकाता-पोर्ट ब्लेयर कार्गो सर्विस शुरू

कोलकाता. शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एससीआई) ने पश्चिम बंगाल और अंडमान पोर्ट को जोडऩे वाली कोस्टल सर्विस शुरू की है। शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर कार्गो सर्विस को 17 दिसंबर से आरंभ कर दिया गया। द नेशनलाइज्ड शिपिंग लाइन, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने कोलकाता और पोर्ट ब्लेयर के बीच नियमित कार्गो शिपिंग सर्विस के तहत एमवी एमसीपी साल्सबर्ग नामक जहाज की तैनाती की है। इसके माध्यम से भारी भरकम कंटेनर को ले जाने में आसानी होगी। शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने साथ ही डायरेक्ट्रोरेट ऑफ शिपिंग सर्विस पोर्ट ब्लेयर के सहयोग से अंडमान के निवासियों के लिए भी सेवा का विस्तार किया है। इसके तहत एक राउंड ट्रिप में 10 से 12 दिन का समय लगेगा।
—-कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट
कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट भारत का एकमात्र नदी पत्तन है, जिसमें 2 गोदी प्रणालियां हैं, कोलकाता गोदी प्रणाली जो कोलकाता में तथा बजबज में तेल घाट के साथ अवस्थित है। हल्दिया गोदी परिसर, हल्दिया-समुद्रगामी व्यापार के लिए हैं। यह गहरी जल गोदी प्रणाली है। यहां सबसे उन्नत जल सुविधाएं हैं। इसके साथ ही नाल के विपथन की भंडारण सुविधाएं भी हैं। कोलकाता पत्तन में एक आधिनिक कम्प्यूटारीकृत कंटेनर टर्मिनल भी है। कोलकाता न्यास आईएसओ 9002 प्रमाणित है।
—कैसे पहुंचें अंडमान?
अंडमान समुद्र के बीच स्थित एक द्वीपसमूह है इसलिए अंडमान कैसे पहुंचे यह एक बड़ा सवाल है जो अंडमान की यात्रा से पहले भारत के अनेक यात्रियों के जेहन में आता है। अनेक छोटे-छोटे द्वीपो और कई पर्यटन आकर्षणों से घिरा अंडमान, दुनिया का सबसे पसंदीदा हनीमून और छुट्टियां बिताने का स्थान है। अंडमान समुद्र के बीच स्थित एक द्वीपसमूह है इसलिए अंडमान कैसे पहुंचे यह एक बड़ा सवाल है जो अंडमान की यात्रा से पहले भारत के अनेक यात्रियों के जेहन में आता है। अनेक छोटे-छोटे द्वीपो और कई पर्यटन आकर्षणों से घिरा अंडमान, दुनिया का सबसे पसंदीदा हनीमून और छुट्टियां बिताने का स्थान है। अंडमान कैसे पहुंचे, यह सवाल हर वो यात्री करता है जो इस जगह घूमने की योजना बना रहा है। लोकप्रिय पर्यटन स्थल होने की वजह से यहां पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होती है। यहां आप हवाई जाहज और समुद्र मार्ग के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं। पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डा अंडमान को बाकी दुनिया से जोडऩे वाला मुख्य हवाई अड्डा है। इसके अलावा, समुद्र प्रेमी जहाज से यात्रा करने के लिए अपनी टिकट बुक कर सकते हैं पानी के जहाज नियमित रुप से चेन्नई, कोलकाता और विशाखापत्तनम से पोर्ट ब्लेयर के लिए चलते हैं। भारत की मुख्य भूमि से अलग होने और समुद्र के बीच होने के कारण अंडमान निकोबार ट्रेन के जरिए नहीं पहुंचा जा सकता। वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा या पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डा इन द्वीपों को देश और दुनिया से जोडऩे वाला मुख्य हवाई अड्डा हैं। एयर इंडिया, स्पाइस जेट, गोएयर और जेट एयरवेज एयरलाइंस प्रमुख भारतीय शहरों- चेन्नई, कोलकाता, विशाखापट्टनम, भुवनेश्वर, कोचिन और दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर के लिए नियमित रूप से उड़ानें भरती हैं। यात्री पोर्ट ब्लेयर से अंडमान पानी के जहाज के जरिए जा सकते हैं। इसके अलावा पोर्ट ब्लेयर पर विदेशी चार्टड प्लेन भी डीजीसीए की अनुमति के बाद उतर सकते हैं।
दिल्ली से अंडमान निकोबार के लिए फ्लाइट चेन्नई या कोलकाता होकर आती है जिसमें करीब 5 घंटे का समय लगता है जबकि कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर और चेन्नई से पोर्टब्लेयर के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध है जिसमें 2 घंटे का समय लगता है। पोर्ट ब्लेयर पहुंचकर आप अंडमान के किसी भी हिस्से में जाने के लिए फैरी या पानी के जहाज का इस्तेमाल कर सकते हैं जो नियमित रूप से पोर्ट ब्लेयर से चलते रहते हैं। समुद्र के मार्ग से भी अंडमान पहुंचा जा सकता है लेकिन इसमें समय अधिक लगता है। कोलकाता और चेन्नई से, पोर्ट ब्लेयर के लिए तीन से चार जहाज हर महीने रवाना होते हैं। इसके अलावा, विशाखापटनम से भी हर महीने एक जहाज जाता है। समुद्री यात्रा में लगभग 50 से 60 घंटे या 2-3 दिन लगते हैं कोलकाता से अंडमान जाने वाले शिप में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। अगर आपके पास समय है तो आप शिप के जरिए अंडमान जा सकते हैं। शिप के टिकट इन शहरों के टिकट सेंटर से मिल जाते हैं। शिप महीने में कुछ दिन ही चलते हैं इसलिए इनकी टिकट शिप के चलने से 15 दिन पहले ही मिलती है। सरकार के वेबसाइट से एक फॉर्म भरना होता है। शिप से यात्रा के लिए हार्ड कॉपी पास में होना जरूरी है।

ट्रेंडिंग वीडियो