scriptपिता ने की दूसरी शादी, भड़के बेटे ने मार डाला जान से | Kolkata: Son killed Father | Patrika News
कोलकाता

पिता ने की दूसरी शादी, भड़के बेटे ने मार डाला जान से

– दक्षिण कोलकाता के पूर्व जादवपुर थाना में जाकर किया समर्पण- कहा , मैंने अपने पिता की हत्या की है, गिरफ्तार कर लें

कोलकाताJan 05, 2019 / 11:15 pm

Ashutosh Kumar Singh

Kolkata West Bengal

पिता ने की दूसरी शादी, भड़के बेटे ने मार डाला जान से

कोलकाता

दक्षिण कोलकाता के पूर्व जादवपुर थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर इलाके में शुक्रवार रात एक युवक ने गला घोंट कर पिता को मार डाला। फिर थाना जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से मुकुंदपुर के अहिल्यापुर इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी युवक का नाम राजा ढाली (22) है। पुलिस के अनुसार कुछ महीना पहले राजा की मां का निधन हो गया था। उसके बाद राजा के पिता बलाई ढाली (50) ने दूसरी शादी कर ली। राजा दूसरी शादी को लेकर पिता से नाराज था। बाप-बेटे के बीच संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया। दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार रात को पिता-पुत्र में जोरदार झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान राजा ने पिता का गला घोंट डाला। राजा को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया। गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि रात लगभग 10:30 बजे युवक थाना पहुंचा और बताया कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। कानून उसे जो भी सजा देगी उसे मंजूर है। शुरू में पुलिस वालों को उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ। वे युवक को लेकर उसके घर पहुंचे तो देखा कि बलाई ढाली जमीन पर पड़ा हुआ है। नाक और मुंह से खून निकल रहा है। पुलिस वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूर्व जादवपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। मामले की जांच जारी

Home / Kolkata / पिता ने की दूसरी शादी, भड़के बेटे ने मार डाला जान से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो