scriptBreaking News: …….तो बंगाल में भी लग जाएगा राष्ट्रपति शासन | Kolkata : Then Bengal will also be under President's rule- Rahul Sinha | Patrika News

Breaking News: …….तो बंगाल में भी लग जाएगा राष्ट्रपति शासन

locationकोलकाताPublished: Dec 14, 2019 09:08:24 pm

Submitted by:

Manoj Singh

देश के दोनों संदनों में नागरिक संशोधन बिल (सीएबी) पारित होने के बाद उस पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के हस्ताक्षर होने के साथ ही यह संशोधित नागरिकता कानून बन गया और इसके उग्र विरोध में लागातार दूसरे दिन शनिवार को भी बंगाल जलता रहा। भाजपा इसके लिए राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है।

kolkata west Bengal BJP president rule

Breaking News: …….तो बंगाल में भी लग जाएगा राष्ट्रपति शासन,Breaking News: …….तो बंगाल में भी लग जाएगा राष्ट्रपति शासन

कहा, राज्य में फैली हिंसा के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार
कोलकाता
देश के दोनों संदनों में नागरिक संशोधन बिल (सीएबी) पारित होने के बाद उस पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के हस्ताक्षर होने के साथ ही यह संशोधित नागरिकता कानून बन गया और इसके उग्र विरोध में लागातार दूसरे दिन शनिवार को भी बंगाल जलता रहा। भाजपा इसके लिए राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने शनिवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में बंगाल जल रहा है। संशोधित नागरिकता कानून (एसीएल) के विरोध में हिंसा फैलाने वालों पर नकेल कसने के बजाए उन्हें सह दे रह ही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू होना तय है। इसे कोई भी नहीं रोक सकता है।
लगे हाथ उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि भाजपा बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने के पक्ष में नहीं हैं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिस तरह से संविधान में पारित कानून का विरोध करने का जिस तरह से बयान दे रही हैं। राज्य में दो दिन से हो रही आगजनी की घटना उसी का नतीजा है और बंगाल में राष्ट्रपति शासन भी लागू होगा तो भी इसी का नतीजा होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो