scriptअजीबो-गरीब: लोकसभा के एक उम्मीदवार का चुनाव चुनाव प्रचार ‘चीनी ’ भाषा में, ऐसा क्यों पढ़ें…,देखें तस्वीरें… | Kolkata: TMC Candidate Election campaign in Chinese language, | Patrika News

अजीबो-गरीब: लोकसभा के एक उम्मीदवार का चुनाव चुनाव प्रचार ‘चीनी ’ भाषा में, ऐसा क्यों पढ़ें…,देखें तस्वीरें…

locationकोलकाताPublished: Apr 04, 2019 04:18:11 pm

चीनी भाषा ‘मंदारिन’ भाषा में लिखा गया है ‘मो आई ली’, इसका हिन्दी में क्या होता है मतलब…

Kolkata West Bengal

अजीबो-गरीब: लोकसभा के एक उम्मीदवार का चुनाव चुनाव प्रचार ‘चीनी ’ भाषा में, ऐसा क्यों पढ़ें…

कोलकाता
भारत के लोकसभा चुनाव में अगर किसी पार्टी के उम्मीदवार का चुनाव प्रचार चीनी भाषा में किया जा रहा हो तो इसे अजीबो-गरीब नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे। जी हां पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सत्तारूढ़ दल ‘तृणमूल कांग्रेस’ के एक उम्मीदवार का चुनाव प्रचार बांग्ला, हिन्दी, अंग्रेजी ऊर्दू के साथ-साथ चीनी भाषा ‘मंदारिन’ में किया जा रहा है। दक्षिण कोलकाता संसदीय क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार माला राय के समर्थन में मंदारिन में दीवार लेखन किया गया है। ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ मंदारिन भाषा में किया गया दीवार लेखन लोगों के लि कौतुहल का विषय बना हुआ है। नजर पड़ते ही यहां से गुजरने वाले ठिठक जाते हैं। सबके जेहन में यह सवाल कौंध जाता है कि आखिर मंदारिन में यहां दीवार लेखन क्यों किया गया है?

kolkata West Bengal
स्थानीय लोगों ने मंगलवार को बताया कि यहां चीन मूल के 100-150 परिवार रहते हैं। उस क्षेत्र को चाइना टाउन के नाम से जाना जाता है। चीन मूल के उक्त सभी नागरिक मतदाता हैं। उन्हें लुभाने के लिए ऐसा किया गया है। चीनी नागरिक यहां दीवार लेखन कराया गया है। यहां रहने वाले एक चीनी मूल के भारतीय नागरिक ने बताया कि इस दीवार पर चीन की मंदारिन भाषा में ‘मो आई ली’ लिखा गया है, जिसका हिंदी में मतलब होता है कि ‘हमलोग आप सबको बहुत प्यार करते हैं।’ इसी तरह से इसमें मुख्यमंत्री जिंदाबाद लिखा गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो