scriptजर्जर सड़क: आम से लेकर खास भी परेशान | Kolkata: Upset with bad roads | Patrika News

जर्जर सड़क: आम से लेकर खास भी परेशान

locationकोलकाताPublished: Aug 26, 2018 09:57:00 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

निगम के इंजीनियरों पर गिरी गाज, छुट्टियां रद्द

kolkata west bengal

जर्जर सड़क: आम से लेकर खास भी परेशान

कोलकाता

महानगर की बदहाल सड़कों की हालत से केवल महानगरवासी ही नहीं, बल्कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बेहद परेशान हैं। ममता ने निगम आयुक्त के समक्ष अपनी चिंता व्यक्त करते हुए जल्द रास्तों की मरम्मत कराने का आदेश दिया है। उन्होंने निगम आयुक्त खलील अहमद को फटकार लगाते हुए कहा कि शायद निगम की ओर से सड़कों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के कड़े तेवर और सड़कों की बदहाली की वजह से निगम के ३ विभागों के इंजीनियरों और अधिकारियों पर गाज गिरी है। सूत्रों के अनुसार कोलकाता नगर निगम सड़क, सिविक और मेकेनिकल विभाग के इंजीनियरों की छुट्टी फिलहाल रद्द कर दी गई है। उन्हें निगम आयुक्त की तरफ से निर्देश दिया गया है कि तत्काल प्रभाव से वार्ड एवं बोरो स्तर पर सड़क मरम्मत गैंग बनाकर सड़कों की हालत सुधारें। निगम अंतर्गत सड़कें ही नहीं बल्कि दूसरे एजेंसियों के तहत आने वाली सड़कों की भी मरम्मत का निर्देश दिया गया है। आदेश मिलते ही शनिवार की सुबह से ही निगम आयुक्त खलील अहमद की निगरानी में महानगर की विभिन्न सड़कों पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। शनिवार को एक ओर जहां तारातल्ला में बदहाल सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू किया गया। वहीं बेलियाघाटा मेन रोड, चित्तरंजन एवेन्यू, मानिकतल्ला मेन रोड, राजा दिनेंद्र स्ट्रीट आदि की मरम्मत शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही निगम आयुक्त ने विभिन्न कंपनियों द्वारा सड़क की मरम्मत के लिए मुहैया कराई जा रही निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है।
व्हाट्ससएप्प ग्रुप बनाया

सूत्रों के अनुसार सड़कों की बदहाली से जुड़ी जानकारियां जुटाने के लिए निगम आयुक्त की अध्यक्षता में व्हॉट्सएप्प ग्रुप बनाया गया है। इसमें निगम के विभागीय अधिकारियों के साथ निगम आयुक्त, कोलकाता पुलिस के अधिकारी और शहरी विकास विभाग के मुख्य सचिव भी मौजूद रहेंगे। अधिकारी रोजना इस ग्रुप में खराब सड़क और और उसकी मरम्मत की तस्वीर डालेंगे। निगम आयुक्त रोजाना सुबह १०.३० बजे इंजीनियर और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और विभिन्न सड़कों का निरीक्षण करेंगे। इसी कड़ी में खलील अहमद ने रविवार को दक्षिण कोलकाता की कई प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो