scriptमास्टर प्लान के तहत बदली जाएगी महानगर की सूरत | kolkata will change according to master plan. | Patrika News

मास्टर प्लान के तहत बदली जाएगी महानगर की सूरत

locationकोलकाताPublished: Feb 20, 2019 03:30:14 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

महानगर कोलकाता को देश का सबसे विकसित व सुनियोजित शहर बनाने के लिए कोलकाता नगर निगम ने एक मास्टर प्लान तैयार करने का फैसला लिया है। इस मास्टर प्लान की मदद से सिटी ऑफ ज्वॉय को मेगा सिटी बनाने की योजना है।

Kolkata, West Bengal, India

मास्टर प्लान के तहत बदली जाएगी महानगर की सूरत

– निगम कर रहा मेगा सिटी बनाने की योजना

– केएमसी, केएमडीए, पीडबल्यूडी सह विभिन्न संस्थाओं का रहेगा सहयोग

कोलकाता. महानगर कोलकाता को देश का सबसे विकसित व सुनियोजित शहर बनाने के लिए कोलकाता नगर निगम ने एक मास्टर प्लान तैयार करने का फैसला लिया है। इस मास्टर प्लान की मदद से सिटी ऑफ ज्वॉय को मेगा सिटी बनाने की योजना है। इसकी जानकारी मंगलवार को निगम बजट सत्र के आखिरी दिन मेयर फिरहाद हकीम ने दी। मेयर ने बताया कि महानगर में विकास के कई कार्य हो रहे हैं। इन कार्यों की चर्चा राज्य के अन्य निकायों के साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी की जा रही है। विकास की इस गति को और बेहतरीन और सुनियोजित तरीके से करने के लिए कोलकाता नगर निगम ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और विशेषज्ञों की मदद से एक कमेटी बनाने का निश्चय किया है। यह कमेटी इस शहर को आगामी 25 सालों तक विकास की ओर ले जाने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करेगी। इस मास्टर प्लान के तहत शहर को मेगा सिटी में बदला जाएगा। जिसके तहत शहर की सूरत बदलने का काम होगा।

—————————–

– क्या है योजना:-

मास्टर प्लान योजना के तहत उक्त कमेटी के सदस्य सूची तैयार करेंगे। इस सूची के तहत कहां कितने पानी की आवश्यकता है, कहां सडक़, सेतु व फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा, निकासी की व्यवस्था कहां और किस तरह बेहतर की जाएगी, शहर के सौंदर्यीकरण के लिए क्या कुछ करना है आदि जैसे प्रमुख फैसले लिए जाएंगे। इस कमेटी का उद्देश्य है कि अगले 25 वर्षों के लिए इन कार्यों को पूरा किया जाएगा ताकि इन 25 सालों के दरमियां में इनसे जुड़ी कोई समस्या न उत्पन्न हो। मेयर ने बताया कि कमेटी तैयार करने के लिए विभिन्न विभागों व संस्थाओं से बातचीत शुरू कर दी गई है। 6 महीने के अंदर ही इस मास्टर प्लान को तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो