scriptKolkata woman trapped in Afghanistan with two children, sought help by | दो बच्चों के साथ अफगानिस्तान में फंसी है कोलकाता की महिला, वीडियो जारी कर मांगी मदद | Patrika News

दो बच्चों के साथ अफगानिस्तान में फंसी है कोलकाता की महिला, वीडियो जारी कर मांगी मदद

locationकोलकाताPublished: Aug 23, 2021 05:46:14 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

उसका नाम संघमित्रा दफादार है। उसने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह बेतहाशा रोए जा रही है और कह रही है, "काफी डरी हुई हूं।

दो बच्चों के साथ अफगानिस्तान में फंसी है कोलकाता की महिला, वीडियो जारी कर मांगी मदद
दो बच्चों के साथ अफगानिस्तान में फंसी है कोलकाता की महिला, वीडियो जारी कर मांगी मदद

कोलकाता, 21 अगस्त l पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बेहला की रहने वाली एक महिला अपने दो बच्चों के साथ तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान में फंसी हुई है। उसका नाम संघमित्रा दफादार है। उसने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह बेतहाशा रोए जा रही है और कह रही है, "काफी डरी हुई हूं। दो बच्चों को लेकर यहां बिल्कुल अकेली पड़ गई हूं। यहां घर के अंदर बिल्कुल कैदी की तरह हूं। यहां मेरा अपना कोई नहीं है। किससे मदद मांगे? किससे संपर्क करें, कुछ भी समझ नहीं आ रहा। मैं अपने देश लौटना चाहती हूं। मेरी मदद की जाए।"
पेशे से नर्स संघमित्रा काम करने के लिए 2002 में अफगानिस्तान गई थीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार संघमित्रा काबुल के बाहर रहती हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.