scriptकोविड-19: बंगाल में 48 घंटे में 12 मरे, पीडि़तों का आंकड़ा 3332 | Kovid-19: 12 killed in 48 hours in Bengal, number of victims 3332 | Patrika News

कोविड-19: बंगाल में 48 घंटे में 12 मरे, पीडि़तों का आंकड़ा 3332

locationकोलकाताPublished: May 23, 2020 12:32:20 am

Submitted by:

Rajendra Vyas

– पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 135 नए मामले

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में वैश्विक महामारी कोरोना से अब तक 193 लोगों की मृत्यु हुई है। गत 48 घंटे में कुल 12 लोगों की जानें कोरोना से गई हैं। राज्य में संक्रमण का आंकड़ा 3,332 हो गया। केवल एक दिन में छह लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में कोलकाता के 4 और उत्तर 24 परगना के 2 मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कुल 1846 कोरोना के एक्टिव केस है। संक्रमित लोगों का इलाज विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है। इस दौरान 28 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 1221 लोग कोरोना मुक्त हो पाए हैं। हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 135 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित पर कोमॉर्बिडिटी से मरने वालों की संख्या 72 ही है। मेडिकल बुलेटिन में यह दावा किया गया कि राज्य में अब तक कुल 1,20,599 लोगों का सैम्पल टेस्ट किया गया है। केवल शुक्रवार (22 मई) को 5,355 लोगों के नमूने जांच किए गए। सैम्पल टेस्ट की गति राज्य की प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच दर 1340 व्यक्ति हो गई। विभाग ने दावा किया है कि संक्रमण के फैलाव के बावजूद पश्चिम बंगाल में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 36.64 फ़ीसदी है। इधर, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने बुलेटिन में कहा है कि राज्य के विभिन्न सरकारी क्वारेंटाइन सेंटरों में फिलहाल 14,614 लोग हैं। जबकि 36,651 लोग पर्यवेक्षण की अवधि पूरा करने के बाद रिहा हो गए। वहीं राज्य में अब तक कुल 1,71,954 लोग होम क्वारेंटाइन में रहे। इनमें से फिलहाल 98,456 लोग होम क्वारेंटािन में हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो