कोलकाता

काशीपुर में लेबर क्वार्टर की इमरात का हिस्सा ढहा, महिला की मौत

आठ गंभीर रूप से जख्मी

कोलकाताFeb 01, 2019 / 10:57 pm

Rakesh Mishra

Labor quarters in Kasipur collapse, women’s death , 8 injured


कोलकाता . चितपुर थाना इलाके के वार्ड नम्बर ६ में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना घट गई। काशीपुर गन एंड सेल फैक्ट्री से सटे सर्वमंगला घाट के विपरीत ५ नम्बर खगेन चटर्जी रोड स्थित लेबर क्वार्टर की पहली मंजिल की बालकनी अचानक टूट कर नीचे गीर गई। यह घटना बुधवार रात ८ बजकर ५० मिनट पर घटी।
इस हादसे में १ महिला की मौत हो गई व ८ लोग जख्मी हो गए। इसमें से कई की हालत आशंकाजनक बताई जा रही है। बताया जाता है कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोग वहां जुटे थे। शव को बालकनी से देखते समय यह हादसा हुआ।
इस हादसे से परिवार में हहाकर मच गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर चितपुर थाना, नगर निगम, सीईएससी, दमकल, डिजस्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य की।
पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि लेबर क्वार्टर की (चीनीकल) की इमारत जर्जर हालत में है। बालकनी में लोगों की संख्या बढऩे से यह घटना घटी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सा चलने के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम मंजू सिंह (५४) है। वह बरानगर की रहने वाली थी। जर्जर हालत को देखते हुए कोलकाता नगर निगम की ओर से लेबर क्वार्टर को खतरनाक घोषित कर दिया गया था। इसके बावजूद वहां पर कई लोग रह रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, परिवार में एक किशोरी काफी दिनों से बीमार थी। बुधवार की रात को उसकी मौत हो गई।
उसके शव को घर के बाहर रखा गया था। उसी को देखने के लिए घर के बरामदे में परिवार के अन्य सदस्य खड़े थे। अचानक बालकनी का हिस्सा टूटकर गिर गया। मृत मंजू सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों में कस्तूरी सिंह (७०) को एसएसकेएम अस्पताल, अनिता सिंह (५१) को सिंजीवनी नर्सिंगहोम, पूनम सिंह (४०) को विशुद्धानन्द, रिया सिंह (२६) को संजीवनी नर्सिंगहोम, मधुबाला सिंह (३५) को मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी, निशा सिंह (५९) व सारदा सिंह (६८) को संजीवनी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।
चिकित्सकों के मुताबिक कई लोगों की हालत आशंकाजनक बनी हुई है।
पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि लेबर क्वार्टर की हालत बेहद जर्जर है। लोग जान जोखिम में डालकर रह रहे हैं। पुलिस ने उक्त मकान को सील कर दिया है।ड्ड
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.