script

पाटुली में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

locationकोलकाताPublished: Jan 28, 2019 04:26:55 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण कोलकाता के पाटुली इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका का नाम रौमीता चट्टोपाध्याय है। शुक्रवार की सुबह उसे फंदे पर लटका हुआ पाया गया।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

पाटुली में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

– पति पर लगा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, गिरफ्तार

कोलकाता. दक्षिण कोलकाता के पाटुली इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका का नाम रौमीता चट्टोपाध्याय है। शुक्रवार की सुबह उसे फंदे पर लटका हुआ पाया गया। बाईपास संलग्न एक निजी अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके वालों के अनुसार शुक्रवार की सुबह उन्हें फोन कर बताया गया था कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है और वहा बाईपास संलग्न अस्पताल में भर्ती है। उक्त अस्पताल में जाने के बाद पता चला कि रौमीता की मौत हो गई है। उन्हें वहीं पता चला कि रौमीता ने आत्महत्या की है। जिसके बाद उन्होंने पाटुली थाने में अपने दामाद शुभोजीत चट्टोपाध्याय पर अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शुभोजीत को गिरफ्तार कर लिया है उससे पूछताछ की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो