scriptअवैध सम्बंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या का आरोप | lady was killed by husband after opposing extra maritial affair. | Patrika News

अवैध सम्बंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या का आरोप

locationकोलकाताPublished: Mar 24, 2019 04:10:03 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा इलाके से एक महिला का झुलसा हुआ शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतका का नाम साजेदा बीवी(35) है।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

अवैध सम्बंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या का आरोप

कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा इलाके से एक महिला का झुलसा हुआ शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतका का नाम साजेदा बीवी(35) है। गुरुवार की शाम पुलिस ने उसके शव को उसके ससुराल के बाथरुम से बरामद किया। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि पति के अवैध सम्बंध का विरोध करने की वजह से उसे पहले जलाकर मारने की कोशिश की गई और बाद में उसे फंदे पर लटका दिया गया। उनके अनुसार 15 वर्ष पहले उसका विवाह फजरुल मंडल के साथ हुआ था। शादी के कुछ सालों बाद साजेदा को अपने पति के अवैध सम्बंध के बारे में पता चला। इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। गुरुवार की शाम मृतका के मायके वालों को फजरुल ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। जब वे उसके ससुराल पहुंचे तो वहां उसके शव को झुलसी हुई हालत में बाथरुम में फंदे पर लटका पाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के मायके वालों की शिकायत के अनुसार घटना की जांच भी शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो