scriptबंगाल के इस सबसे महंगे पूजा पंडाल में लेजर से होगी 50 किलो के सोने की मूर्ति की सुरक्षा | Laser rays to guard Durga idol made with 50 kg gold in kolkata | Patrika News

बंगाल के इस सबसे महंगे पूजा पंडाल में लेजर से होगी 50 किलो के सोने की मूर्ति की सुरक्षा

locationकोलकाताPublished: Sep 16, 2019 11:44:58 pm

Submitted by:

Paritosh Dube

मध्य Kolkata के एक पूजा पंडाल में प्रतिमा की सुरक्षा के लिए लेजर व्यवस्था अपनाने की तैयारी की गई है। दर्जनों सीसीटीवी, निजी प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मियों के साथ ही लेजर किरणों के जाल से प्रतिमा को घेरा जाएगा।

बंगाल के इस सबसे महंगे पूजा पंडाल में लेजर से होगी 50 किलो के सोने की मूर्ति की सुरक्षा

बंगाल के इस सबसे महंगे पूजा पंडाल में लेजर से होगी 50 किलो के सोने की मूर्ति की सुरक्षा

कोलकाता. महानगर कोलकाता व आसपास होने वाली कुल जमा 25 सौ छोटी बड़ी दुर्गापूजा के पंडाल और थीम अब सामने आने लगे हैं। दर्शकों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए एक से बढक़र एक थीम पर जारी काम अंतिम चरण में पहुंचता जा रहा है। ऐसे में मध्य कोलकाता के एक पूजा पंडाल में प्रतिमा की सुरक्षा के लिए लेजर व्यवस्था अपनाने की तैयारी की गई है। दर्जनों सीसीटीवी, निजी प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मियों के साथ ही लेजर किरणों के जाल से प्रतिमा को घेरा जाएगा। आखिर प्रतिमा में ऐसा क्या है जो सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम किए गए हैं। यह सवाल तो उठेगा ही, इसका जवाब है प्रतिमा 50 किलो सोने से तैयार हो रही है।
84 साल पुरानी संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा कमेटी का आयोजन
84 साल पुरानी इस कमेटी का पूजा पंडाल हमेशा से ही बड़ी संख्या में दर्शकों को अपनी ओर खींचता है। हर साल नई थीम कमेटी के पंडाल में लाखों लोगों को अपनी ओर लाती है। इस बार कमेटी की प्रतिमा 50 किलो सोने से तैयार की जा रही है। प्रतिमा में करोड़ों के सोने के इस्तेमाल के लिए शहर की एक कंपनी से समझौता भी किया गया है।
प्रतिमा का मुखमंडल होगा सोने का
संतोष मित्रा स्क्वायर सार्वजनिन दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रदीप घोष ने बताया कि 13 फुट ऊंची मां की प्रतिमा सोने से तैयार हो रही है। मां का मुखमंडल सोने से तैयार होगा। प्रतिमा बनाने का काम जाने-माने कलाकार मिंटो पॉल कर रहे हैं।
बंगाल के इस सबसे महंगे पूजा पंडाल में लेजर से होगी 50 किलो के सोने की मूर्ति की सुरक्षा
सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी नहीं मार सकता पर
पूजा आयोजकों ने करोडों की प्रतिमा की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पंडाल में दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे , जिनके फुटेज पर कंट्रोल रूम से 24 घंटे नजर रखी जाएगी। सोने की प्रतिमा के चारों ओर सुरक्षा के अत्याधुनिक प्रणाली लेजर का इस्तेमाल किया जाएगा। तय सीमा से आगे जाने व पीली लाइन पार करने पर लेजर तरंगों के स्पर्श से सुरक्षा अलार्म व हूटर बजने लगेगा। जिसे कंट्रोल रूम के साथ ही परिसर में कहीं से भी सुना जा सकेगा। इसके साथ ही विशेष रूप से तैयार की गई लाइटें जलने बुझने लगेंगी। पूजा पंडाल में 400 स्वयंसेवक भी तैनात रहेंगे।
बंगाल के इस सबसे महंगे पूजा पंडाल में लेजर से होगी 50 किलो के सोने की मूर्ति की सुरक्षा
शीशमहल की तर्ज पर बनाया जा रहा है पंडाल
आयोजकों ने बताया की पंडाल की सजावट का काम दीपक घोष के जिम्मे है। जिसे शीशमहल की थीम पर बनाया जा रहा है। पंडाल का बाहरी परिसर इस्कॉन के नये मंदिर की प्रतिकृति के रूप में तैयार किया जा रहा है। पंडाल और पूजा का बजट दो करोड़ रुपए है। प्रतिमा का खर्च ज्वेलरी निर्माता कंपनी उठा रही हैै।
2017 में 22 किलो सोने की साड़ी पहनाई थी मां को
वर्ष 2017 मे ंसंतोष मित्रा स्कवयर पूजा कमेटी की प्रतिमा को 22 किलो सोने से बनी साड़ी पहनाई गई थी। जिसे फैशन डिजायनर अग्निमित्रा पॉल ने 50 कारीगरों की मदद से डिजायन किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो